जितना गिन सको उतना बोनस…, चीन में इस त्योहार पर देते है इतना पैसा की संभालना मुश्किल

Must Read

Beijing : चीन में लूनर न्यू ईयर यानी चंद्र नव वर्ष बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. बता दें कि भारत में दीवाली की तरह चीन में लूनर न्यू ईयर पर बंपर बोनस और गिफ्ट बांटने की प्रथा है. ऐसे मे इस त्योहार के नजदीक आते ही चीन में कंपनियां साल के अंत के बाद बोनस बांटने में जोर-शोर से जुटी हैं. इतना ही नही बल्कि कई फर्में कर्मचारियों को नकद में इतनी बड़ी रकम दे रही हैं कि नोटों के ढेर किलो-किलो वजन के हो जाते हैं और हाथों में संभालना मुश्किल हो रहा है. जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

चीन का यह त्‍योहार सबसे महत्‍वपूर्ण

प्राप्त जानकारी के अनुसार चीन में यह त्‍योहार आने से कुछ ही दिन पहले चरम पर पहुंच जाती है. ऐसे में चीनी कंपनियां साल भर के प्रदर्शन के आधार पर कर्मचारियों को पुरस्कृत करती हैं. इतना ही नही बल्कि कुछ कंपनियां नकद बोनस को एक रोचक खेल में बदल देती हैं. उदाहरण के लिए, हेनान प्रांत की एक क्रेन निर्माण कंपनी ने कुछ ही समय पहले 50-70 मीटर लंबी टेबल पर लाखों युआन के नोट बिछाए और कर्मचारियों को 15 मिनट में जितना गिन सकें, उतना ले जाने की अनुमति दी.

जितना गिन सको उतना बोनस ले जाओ- चीन

वैसे तो चीन में यह परंपरा बड़ी अजीब है. माना जाता है कि 15 मिनट में जितना गिन सको उतना बोनस ले जाओ. हालाकि किसी ने सही काउंटिंग नहीं की तो उसकी गलत गिनती पर जुर्माना भी लगाया जाता है. बता दें कि एक कर्मचारी ने 97,800 युआन (लगभग 14,500 अमेरिकी डॉलर) तक गिनकर ले लिए. कंपनी ने कुल 100 मिलियन युआन (14 मिलियन डॉलर) का बोनस पूल बनाया, इससे 5,000 कर्मचारियों को लाभ हुआ. जियांग्शी प्रांत में किसानों को भी रिकॉर्ड बोनस मिले, जहां 21.29 मिलियन युआन के ढेर बनाए गए.

कर्मचारियों को बनाए रखने की रणनीति

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार चीन में एक ई-कॉमर्स दिग्गज JD.com ने छुट्टियों में अपने फ्रंटलाइन स्टाफ को 1.3 बिलियन युआन (180 मिलियन डॉलर) से ज्यादा बोनस, ओवरटाइम और रेड एनवेलप्स देने की घोषणा की. सबसे महत्‍वपूर्ण बात ये बड़े बोनस आर्थिक सुधार, मजबूत प्रदर्शन और कर्मचारियों को बनाए रखने की रणनीति का हिस्सा हैं. चीनी संस्कृति में साल के अंत का बोनस (नियानजिन) घर लौटने और परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए महत्वपूर्ण होता है. फिलहाल सभी कंपनियां नकद नहीं देतीं कुछ बैंक ट्रांसफर या गिफ्ट्स चुनती हैं, लेकिन नकद ढेर वाली घटनाएं सबसे ज्यादा चर्चा बटोरती हैं. बता दें कि लूनर न्यू ईयर 2026 में ये बोनस परिवारों के लिए बड़े तोहफे बन रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :- न्यूक्लियर डील को लेकर ईरान पर ट्रंप का बड़ा बयान, ‘कभी-कभी डर जरूरी होता है…’

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This