मुंबई: मुलुंड में हादसा, मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, कई वाहन आए जद में, चार लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

महाराष्ट्र: मुंबई से दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां शनिवार को मेट्रो का अंडर कंस्ट्रक्शन साईट का स्लैब का हिस्सा गिर गया, जिसके जद में कई वाहन आए गए. इस दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है. ये हादसा मुलुंड इलाके में जॉनसन गार्डन इलाके के पास हुआ है.

जानकारी के अनुसार, मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरने से ऑटो रिक्शा में बैठे तीन से चार लोगों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास कई गाड़ियां खड़ी थीं, मेट्रो का पिलर उन्हीं गाड़ियों पर गिर गया. कुछ लोग जो ऑटो में सवार थे, ऑटो पर पिलर गिरने से सभी घायल हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थ्ल पर पहुंची और राहत और बचाव के काम में लग गई.

गाड़ियों के ऊपर गिरा मेट्रो पिलर का हिस्सा

बताया गया है कि यह दुर्घटना शनिवार की दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर हुई. बीएमसी के मुताबिक, निर्माण कार्य के दौरान सीमेंट से बना मेट्रो पिलर का हिस्सा टूटकर नीचे सड़क पर चल रही एक ऑटो रिक्शा पर गिर गया. हादसे में ऑटो में सवार तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. एक निजी कार भी इस दुर्घटना की चपेट में आ गई.

घटना के तुरंत बाद मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, मेट्रो स्टाफ, वार्ड कर्मचारी और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे के बाद पुलिस ने आसपास के पूरे इलाके को घेरकर ट्रैफिक डायवर्ट किया और मौके से मलबा हटाने का काम शुरू किया. फिलहाल, पुलिस और संबंधित एजेंसियां हादसे के कारणों की जांच कर रही हैं. यह भी चेक किया जा रहा है कि जिस जगह मेट्रो के पिलर का निर्माण कार्य चल रहा था, वहां  सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं.

Latest News

न बढ़ेगा वजन, न रहेगी कब्ज, अच्छी सेहत के लिए डेली रूटीन में शामिल करें दलिया

Porridge : दलिए में फाइबर समेत पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है. इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स...

More Articles Like This