तुर्किए को F-35 देने को तैयार अमेरिका, आखिर क्यों एर्दोगन पर मेहरबान हो रहे डोनाल्ड ट्रंप?

Must Read

Donald Trump : तुर्किए को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दांव खेला है. बता दें कि एक बार फिर उन्‍होंने संकेत दिया है कि तुर्किए को फिर से F-35 फाइटर जेट प्रोग्राम में शामिल किया जा सकता है. लेकिन इसके लिए उन्‍होंने एक शर्त रखी है कि तुर्किए को यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में मदद करनी होगी.

जानकारी देते हुए बता दें कि हाल ही में तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने व्हाइट हाउस का दौरा किया. इसके साथ ही 2019 के बाद यह उनकी पहली अमेरिकी यात्रा थी. ऐसे में दोनों के बीच बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि अगर वार्ता सफल रही तो तुर्किए पर S-400 को लेकर लगाए गए प्रतिबंध हट सकते हैं. इसके साथ ही तुर्किए को रूस से तेल और गैस खरीदना बंद करना होगा. इतना ही नही बल्कि डोनाल्‍ड ट्रंप ने एर्दोगन से स्‍पष्‍ट रूप से कहा कि अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर व्लादिमीर पुतिन पर दबाव डालें और यूक्रेन युद्ध रोकें.

अमेरिका की शर्त पर मिल सकते हैं F-35

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार तुर्किए को 2019 में अमेरिका ने F-35 प्रोग्राम से बाहर कर दिया था और इसका कारण यह है कि उसने रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा था. इस मामले को लेकर अमेरिकी विशेषज्ञों का मानना है कि अगर S-400 और F-35 साथ ऑपरेट हुए तो इसकी तकनीक रूस तक लीक हो सकती है. लेकिन इसके बाद भी एर्दोगन ने कहा कि वे F-35 जेट्स भी चाहते हैं और S-400 सिस्टम भी रखना चाहते हैं.

अमेरिका चाहता है कि तुर्किए रूस से दूरी बनाए

बता दें कि यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद जब नाटो देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए, उस वक्‍त तुर्किए ने कोई कदम नहीं उठाया. क्‍योंकि वह अभी भी रूस से कच्चा तेल और गैस खरीद रहा है. मीडिया रिपोर्ट के दौरान 2023 में तुर्किए-रूस व्यापार 52 अरब डॉलर तक पहुंच गया. यही कारण है कि अमेरिका चाहता है कि तुर्किए रूस से दूरी बनाए.

दोनों देशों के रिश्तों में नया मोड़

ऐसे में इसे लेकर अमेरिकी राजदूत टॉम बैरक ने संकेत देते हुए कहा कि साल के अंत तक तुर्किए पर लगे S-400 प्रतिबंध हट सकते हैं. बता दें कि ट्रंप और एर्दोगन ने अपने अधिकारियों को समाधान खोजने का निर्देश भी दिया है. ऐसे में ट्रंप की शर्त को मानने पर तुर्किए को F-35 जेट्स मिल सकते हैं और वह S-400 सिस्टम भी रख सकता है.

इजरायल को झटका देने मूड में ट्रंप

इसके साथ ही इस पूरे घटनाक्रम में इजरायल भी अहम खिलाड़ी है. वह काफी लंबे समय से अमेरिका पर दबाव डालता रहा है कि तुर्किए को F-35 जेट्स न दिए जाएं, लेकिन ट्रंप के इरादों को देखकर लगता है कि वे इस बार शायद इजरायल को भी चौंकाने के मूड में हैं.

इसे भी पढ़ें :- रूस के उप प्रधानमंत्री से पीयूष गोयल ने की मुलाकात, व्यापार और औद्योगिक सहयोग पर हुई अहम बातचीत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This