जयपुर में इंटरनेशनल लेवल के फोरेंसिक एक्सपर्ट होंगे तैयार, गृह मंत्री अमित शाह 13 अक्टूबर को NFSU कैंपस का करेंगे उद्घाटन

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 13 अक्टूबर को एक दिवसीय दौरे पर जयपुर आने वाले हैं. इस दौरान वे दुनिया की पहली और एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के जयपुर कैंपस का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही हाल में लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों पर आधारित कार्यशाला की शुरुआत भी करेंगे.

राजस्थान का कैम्पस जयपुर में शुरू किया जा रहा

नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी गुजरात देश के अलग अलग राज्यों में अपने कैम्पस खोल रही है. राजस्थान का कैम्पस जयपुर में शुरू किया जा रहा है. इसके लिए प्रताप नगर एज्युकेशन हब में चार फ्लोर किराए पर लिए गए हैं. इसके साथ ही नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के लिए दौलतपुरा दिल्ली रोड 50 एकड़ जमीन अलॉट की गई है.

सूत्रों के अनुसार, अमित शाह के जयपुर दौरे के दौरान एजुकेशन हब में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के अस्थायी कैंपस का उद्घाटन होगा. इसके साथ ही, दौलतपुरा में विश्वविद्यालय की स्थायी इमारत के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम भी प्रस्तावित है. नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का राजस्थान में यह पहला कैंपस है.

इस कैंपस में फोरेंसिक एक्सपर्ट तैयार किए जाएंगे, साथ ही सैन्य सुरक्षा, साइबर सिक्योरिटी और हाई-प्रोफाइल क्राइम से जुड़ी जांच में भी अहम भूमिका निभाएगा.नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के अधीन स्थापित की गई है. इसका हेड क्वार्टर गुजरात के गांधीनगर में है. जिसकी स्थापना अक्टूबर 2020 में भारतीय संसद के राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत की गई थी.

Latest News

Winter Skin Care: सर्दियों में रूखी त्वचा, फटे होंठ और झड़ते बालों से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान तरीके

Winter Skin Care: सर्दियों की शुरुआत के साथ ही त्वचा और बालों की देखभाल करना चुनौती बन जाता है....

More Articles Like This