Aaj ka Mausam: देशभर में गुलाबी ठंड की शुरूआत, दिल्ली और उत्तर भारत में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, जानें पहाड़ी इलाकों का हाल

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj ka Mausam: देश के कई राज्यों में हल्की सर्दी ने दस्तक दे दी है. दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत कई क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंडी हवाओं का असर महसूस हो रहा है. तापमान में गिरावट के कारण लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं. आईएमडी का अनुमान है कि आने वाले दिनों में सर्दी धीरे-धीरे और बढ़ सकती है.

दिल्ली में ठंड का असर

राजधानी दिल्ली में मौसम फिलहाल साफ और सुखद रहेगा. मौसम विभाग ने पहले ही 12 अक्टूबर तक शुष्क मौसम का अनुमान लगाया था, जिससे यहां फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है.राजधानी में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है. ठंडी हवाओं की वजह से सुबह और शाम का समय थोड़ी और ठंड भरा रहेगा.

यूपी और बिहार में बढ़ती ठंड

यूपी के कई जिलों में अब ठंड की आमद साफ महसूस की जा सकती है. अयोध्या से लेकर वाराणसी तक और झांसी से लेकर मेरठ तक, हवाओं में ठंडक घुल चुकी है. सुबह और रात के समय की सिहरन यह इशारा कर रही है कि सर्दी अब रफ्तार पकड़ रही है. बिहार में भी तापमान धीरे-धीरे नीचे उतर रहा है. हालांकि अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन बदलते मौसम ने लोगों को हल्के ऊनी कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है. मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में यह ठंड और तेज हो सकती है.

पहाड़ी इलाकों में बदल सकता है मौसम

उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों जैसे उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में मौसम बदलता हुआ रहेगा. इन क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ भारी बर्फबारी की संभावना है. तापमान में गिरावट और सड़कों पर फिसलन के कारण यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. खासकर पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोग मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी नियमित रूप से लेते रहें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना से बचा जा सके.

यह भी पढ़े: गाजा पीस प्लान को लेकर पीएम मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री को दी बधाई, नेतन्याहू ने भी किया धन्‍यवाद

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This