दूसरी तिमाही में 5% कम होकर 12,131 करोड़ रुपए रहा TCS का मुनाफा

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने FY25-26 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. कंपनी का शुद्ध मुनाफा इस तिमाही में 12,131 करोड़ रुपये रहा, जो पिछली तिमाही (Q1) के 12,819 करोड़ रुपये की तुलना में करीब 5% कम है. हालांकि, साल-दर-साल आधार पर कंपनी के मुनाफे में बढ़त देखी गई है.

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में TCS का मुनाफा 11,955 करोड़ रुपये था. कंपनी की आय में भी बढ़त दर्ज की गई है. जुलाई-सितंबर तिमाही में ऑपरेशनल रेवेन्यू 65,799 करोड़ रुपये रहा, जो कि पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के 63,437 करोड़ रुपये की तुलना में 3.7% अधिक है.

सालाना आधार पर 507 करोड़ रुपए की हुई बढ़ोतरी

कंपनी का कुल खर्च जुलाई-सितंबर अवधि में तिमाही आधार पर 1,345 करोड़ रुपए बढ़कर 49,463 करोड़ रुपए हो गया है. इसमें सालाना आधार पर 507 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है और यह FY25 की दूसरी तिमाही में 48,956 करोड़ रुपए था. सितंबर तिमाही के नतीजों के साथ कंपनी ने 11 रुपए प्रति शेयर के लाभांश की घोषणा की है. लाभांश की रिकॉर्ड तिथि 15 अक्टूबर होगी और इसका भुगतान 4 नवंबर को किया जाएगा.

क्‍या बोले मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक के.कृतिवासन ?

मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक के.कृतिवासन (K.Krithivasan) ने कहा, मैं अपने सभी कर्मचारियों को उनके समर्पण और उत्कृष्टता के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. हम दुनिया की सबसे बड़ी एआई-आधारित टेक्नोलॉजी सर्विस कंपनी बनने की राह पर हैं. उन्‍होंने कहा, हमारी यात्रा टैलेंट, इन्फ्रास्ट्रक्चर, इकोसिस्टम पार्टनरशिप और कस्टमर वैल्यू में साहसिक परिवर्तन पर आधारित है. विश्व स्तरीय एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर बिजनेस के निर्माण सहित निवेश इस परिवर्तन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं.

टीसीएस के बोर्ड ने लिस्टएंगेज के अधिग्रहण को दी मंजूरी

टाटा समूह की कंपनी ने भारत में 1 गीगावाट क्षमता वाले एआई डाटा सेंटर सहित अत्याधुनिक एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए एक नई व्यावसायिक इकाई में रणनीतिक निवेश की घोषणा की है. इसके तहत, कंपनी विश्व स्तरीय एआई सुविधाएं तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है. साथ ही, टीसीएस के बोर्ड ने सेल्सफोर्स में गहरी विशेषज्ञता रखने वाली कंपनी लिस्टएंगेज (LISENSGAGE) के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है.

यह भी पढ़े: चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 13.4 अरब डॉलर तक पहुंचा भारत का स्मार्टफोन निर्यात

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This