सिंगर हंसराज रघुवंशी को मिली जान से मारने की धमकी, ‘मेरा भोला है भंडारी’ जैसे भजनों से मिली पहचान

Must Read

New Delhi: ‘मेरा भोला है भंडारी’ जैसे सुपरहिट भजनों के लिए प्रसिद्ध हंसराज रघुवंशी को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने सिंगर से 15 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी है. इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है. धमकी देने वाले ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग का सदस्य बताया. धमकी देने वाले का नाम राहुल कुमार नागड़े बताया गया है और वह मध्य प्रदेश के उज्जैन का रहने वाला है.

मोहाली पुलिस ने की आरोपी की पहचान

सिंगर के पर्सनल गार्ड विजय कटारिया ने राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद मोहाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आरोपी की पहचान भी कर ली है. शिकायत के मुताबिक, हंसराज और राहुल की मुलाकात साल 2021-2022 में उज्जैन के एक मंदिर में हुई थी. आरोपी ने पहले हंसराज के परिवार का विश्वास जीता और फिर धोखाधड़ी व धमकियों का सिलसिला शुरू कर दिया. वहां से शुरू हुई नजदीकी ने आरोपी को परिवार का करीबी बना दिया.

भक्ति भाव का दिखावा करते हुए बढ़ाईं करीबियां

राहुल ने खुद को सिंगर का छोटा भाई बताकर हंसराज के कॉन्सर्ट्स में हिस्सा लेना शुरू किया और भक्ति भाव का दिखावा करते हुए करीबियां बढ़ाईं. इसके बाद राहुल ने सिंगर को व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी दी. राहुल ने कहा कि अगर 15 लाख रुपये नहीं दिए गए तो वह हंसराज रघुवंशी और उनके परिवार को जान से मार देगा. धमकी के दौरान राहुल ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य भी बताया. हंसराज रघुवंशी भजन और धार्मिक गानों के लिए जाने जाते हैं. इन गानों की वजह से उन्हें व्यापक पहचान मिली और दर्शकों के बीच वे बहुत लोकप्रिय हैं.

बढ़ा दी सिंगर और उनके परिवार की सुरक्षा

मोहाली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से सिंगर और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है. आरोपी के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है.

इसे भी पढ़ें. Trump: संघर्ष विराम समझौते पर थाईलैंड और कंबोडिया ने किए हस्ताक्षर, राष्ट्रपति ट्रंप भी रहे मौजूद

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This