जम्मू: बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, ड्रोन से भेजी हेरोइन, BSF ने किया जब्त, करोड़ों में हैं कीमत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. वह अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश करने में लगा हुआ है. पाकिस्तान की इस कोशिश को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान नाकाम कर दे रहे हैं.

सोमवार को बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराए गए नशीले पदार्थों से भरे दो बैग बरामद किए हैं. जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया है.

बरामद हेरोइन की कीमत है 25 करोड़

अधिकारियों ने बताया कि इन बैग में करीब पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 25 करोड़ रुपये से अधिक कीमत है. सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान आरएसपुरा सेक्टर में सीमा चौकी जतिंदर के पास यह बरामदगी हुई.

हेरोइन के 10 पैकेट से भरे दो बैग जब्त

उन्होंने सोमवार की सुबह करीब छह बजे एक पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय सीमा में मंडराते देखा गया. इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया. बीएसएफ के तलाशी अभियान के दौरान 5.300 किलोग्राम हेरोइन के 10 पैकेट से भरे दो बैग जब्त किए गए. इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन की बरामदगी के साथ पाकिस्तान से मादक पदार्थों की तस्करी का प्रयास विफल हो गया.

Latest News

बांग्लादेशः शेख हसीना का भागने वाला वीडियो बनाने वाले पूर्व एयरफोर्स अधिकारी का मिला शव

Crime in Bangladesh: बांग्लादेश राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचाने वाली खबर सामने आई है. 5 अगस्त 2024 को जब...

More Articles Like This