भागलपुर में हादसाः छठ पर्व की खुशियों में घुला मातमी जहर, गंगा में डूबकर चार बच्चों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident In Bhagalpur: बिहार से भागलपुर से दुखद खबर सामने आई है. यहां लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा हो गया. नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में छठ घाट बनाने के दौरान गंगा नदी में डूबकर से चार बच्चों की मौत हो गई. इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की चादर तन गई.

गंगा किनारे छठ घाट बनाने पहुंचे थे बच्चे

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की दोपहर गांव के कुछ बच्चे गंगा किनारे छठ घाट बनाने पहुंचे थे. घाट की सफाई और सजावट के बाद चारों बच्चे नदी में नहाने लगे. इसी दौरान एक बच्चा अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसे डूबता देख अन्य तीनों बच्चे भी नदी में उतर गए, लेकिन वे सभी तेज धारा में बहने लगे.

जब तक लोगों ने बचाने की कोशिश की, पानी में समा गए बच्चे

वहां मौजूद लोगों की जैसे ही डूब रहे बच्चों पर नजर पड़ी, वह शोर मचाने लगे. आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बच्चे पानी में समा गए. घटना की जानकारी होते ही बच्चों के परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए. गोताखोरों की मदद से सभी बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला गया.

अस्पताल में चिकित्सक ने चारों को मृत घोषित किया

तत्काल लोग बच्चों को इस्माइलपुर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान नवटोलिया गांव निवासी मिथिलेश कुमार का पुत्र प्रिंस कुमार (11) और किशोरी मंडल का पुत्र नंदन कुमार (10) के रूप में हुई है. अन्य दो बच्चे पास के छठठु टोला के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही इस्माइलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली. वहीं, गोपालपुर के निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल मंडल भी अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की.

घटना से मृतक बच्चों के घर मचा कोहराम

इस घटना से मृतकों के घर कोहराम मच गया. माताएं अपने बच्चों के शवों से लिपटकर बिलखती रहीं. छठ की खुशियां मातम में बदल गईं. पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है. मृतकों के परिवार के लोग बिलखते हुए इस घटना के लिए छठ मईया की दुहाई दे रहे हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This