अल्बानिया में AI मिनिस्टर 83 बच्चों को देने वाली है जन्म, PM एडी रामा ने किया खुलासा

Must Read

Albanian AI Minister : वर्तमान में जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित ग्लोबल डायलॉग कॉन्फ्रेंस के दौरान अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने चौंकाने वाला ऐलान किया है. जो कि तकनीकी और राजनीतिक दोनों दुनिया को हैरान कर दिया. ऐसे में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए उन्‍हांने बताया कि देश की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मंत्री, डिएला, गर्भवती हैं और जल्द ही 83 AI सहयोगियों को जन्म देंगी. वैसे तो गर्भवती शब्द प्रतीकात्मक था. बता दें कि डिएला अब 83 नए AI असिस्टेंट मॉड्यूल्स तैयार कर रही हैं, जो अल्बानियाई संसद के हर सांसद के साथ मिलकर काम करेंगे.

जानकारी देते हुए पीएम रामा ने बताया कि 2026 तक संसद के सभी 83 सदस्यों को अपना-अपना AI सहयोगी मिलेगा. इतना ही नही बल्कि ये AI मॉड्यूल्स सत्र की पूरी कार्यवाही रिकॉर्ड करेंगे और साथ ही भाषणों के नोट्स तैयार करेंगे और सांसदों को नीति-निर्माण में सहायता देंगे. इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि अगर कोई सांसद सत्र का कोई हिस्सा मिस कर दे तो यह AI असिस्टेंट तुरंत जानकारी देगा कि क्या चर्चा हुई और क्या जवाब देना है. यानी वे डिएला की डिजिटल संतानें होंगी.

डिएला का परिचय

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार डिएला (DIELA) को सितंबर 2024 में अल्बानिया की पहली AI मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था. बता दें कि वह पारंपरिक अल्बानियाई परिधान में एक वर्चुअल महिला अवतार के रूप में दिखाई देती है और इनका नाम डिएला है जो कि अल्बानियाई भाषा में सूरज का प्रतीक है. जानकारी के मुताबिक, 2024 में इसे e-Albania प्लेटफ़ॉर्म पर लॉन्च किया गया, जहां यह नागरिकों को सरकारी सेवाएं, दस्तावेज, और परमिट ऑनलाइन प्राप्त करने में मदद करती है.

भ्रष्टाचार की खत्म होगी गुंजाइश

जानकारी देते हुए उन्‍होंने ये भी बताया कि डिएला का उद्देश्य डिजिटल सेवाएं देने के साथ सरकारी व्यवस्था में पारदर्शिता और ईमानदारी को नई दिशा देना है. प्राप्त जानकारी के अनुसार डिएला अब पब्लिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम यानी सार्वजनिक खरीद प्रणाली की निगरानी करेगी. इस मामले को लेकर रामा ने कहा कि अब कोई भी सरकारी सौदा छिपा नहीं रहेगा. क्‍योंकि अब इसके माध्‍यम से नागरिक यह देख पाएंगे कि पैसा कहां और कैसे खर्च हो रहा है. डिएला की निगरानी में भ्रष्टाचार की गुंजाइश खत्म हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें :- इस गांव का नाम बदलने जा रही है यूपी सरकार, सीएम योगी ने किया ऐलान और बताई वजह

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This