Aadhaar Card धारकों के लिए जरूरी खबर! इसी 1 नवंबर से लागू होंगे नए नियम, जानें क्या होंगे अहम बदलाव

Must Read

New Delhi: आधार कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है. आधार कार्ड को और आसान व सुरक्षित बनाने के लिए नई सुविधा शुरू की जा रही है. 1 नवंबर 2025 से आधार कार्ड से जुड़े कई अहम नियम बदल जाएंगे. अब आधार से जुड़ी किसी भी जानकारी को अपडेट करने के लिए नामांकन केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. घर बैठे ही ऑनलाइन अपने नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर जैसी जानकारी बदल सकेंगे.

कतार में लगने की नहीं पडेगी जरूरत

अब आधार धारक अपनी जानकारी ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे. जो भी जानकारी दी जाएगी, वह सरकारी दस्तावेज़ों (जैसे पैन, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) से अपने आप वेरिफाई हो जाएगी. इससे प्रक्रिया तेज़, पारदर्शी और सुरक्षित बनेगी. अब अपडेट के लिए कतार में लगने की जरूरत नहीं पडेगी. बल्कि घर बैठे मिनटों में जानकारी बदल सकेंगे. आधार और पैन लिंक न होने पर टैक्स या बैंकिंग कामकाज प्रभावित हो सकता है.

अपडेट कराने के लिए निर्धारित की गई यह फीस

-नाम, पता या मोबाइल नंबर बदलने की फीस- ₹75

-फिंगरप्रिंट, आई-स्कैन या फोटो अपडेट- ₹125

-बच्चों (5–7 साल व 15–17 साल) के लिए बायोमेट्रिक अपडेट- मुफ्त

-ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपडेट- 14 जून 2026 तक मुफ्त

-केंद्र पर डॉक्यूमेंट अपडेट- ₹75

-आधार प्रिंट निकलवाने की फीस-  ₹40

-घर पर नामांकन सेवा- पहले व्यक्ति के लिए ₹700, उसी पते पर प्रत्येक अतिरिक्त व्यक्ति के लिए ₹350

अब आधार को पैन कार्ड से जोड़ना अनिवार्य

UIDAI के नए नियमों के तहत अब आधार को पैन कार्ड से जोड़ना अनिवार्य हो गया है. अगर आपने 31 दिसंबर 2025 तक अपने पैन को आधार से लिंक नहीं किया तो 1 जनवरी 2026 से आपका पैन कार्ड इनएक्टिव हो जाएगा. नए पैन आवेदकों के लिए भी आधार वेरिफिकेशन जरूरी रहेगा.

पूरी तरह पेपरलेस और तेज़ होगी यह प्रक्रिया

बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के लिए KYC प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है. अब आप आधार OTP, वीडियो KYC या आमने- सामने सत्यापन के माध्यम से KYC पूरा कर सकते हैं. यह प्रक्रिया पूरी तरह पेपरलेस और तेज़ होगी. UIDAI ने कहा है कि ये बदलाव लोगों की सुविधा और सुरक्षा बढ़ाने के लिए किए जा रहे हैं. इसलिए आधार धारकों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते पैन लिंकिंग और ऑनलाइन अपडेट प्रक्रिया पूरी करें.

इसे भी पढ़ें. Israel Hamas Ceasefire: इधर हमास ने सौंपे बंधक के अवशेष, उधर इजरायल ने तीन फिलिस्तीनी आतंकियों को मार गिराया

 

Latest News

व्हाइट गाउन पहन Oscar पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, प्रेजेंट किया ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ अवॉर्ड

Oscars 2026: 98वें अकादमी पुरस्कार समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा देखने को मिला. उनकी किसी फिल्म...

More Articles Like This