सीमा विवाद को लेकर पीएम मोदी-जिनपिंग की हुई बात, क्या फिर सुलझेंगे रिश्ते?

Must Read

India China Talks : एक बार फिर भारत-चीन ने सीमा विवाद पर बातचीत की है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार चीन के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच पश्चिमी सीमा क्षेत्र में नियंत्रण और प्रबंधन को लेकर खुली और गहरी बातचीत हुई. ऐसे में मंत्रालय का कहना है कि दोनों पक्ष अब सैन्य और कूटनीतिक रास्तों से संवाद जारी रखेंगे.

फिलहाल इस मामले को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. बता दें कि दोनों देशों के बीच ये बातचीत ऐसे समय में हुई है जब भारत और चीन के रिश्तों में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है. जानकारी देते हुए बता दें कि 2020 में गलवान घाटी में हुए संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. ऐसे में दोंनो की इस मुलाकात से देखा जा रहा है कि इस साल दोनों देशों ने रिश्ते सुधारने के कई कदम उठाए हैं.

भारत-चीन के बीच फिर शुरू हुई उड़ानें

बता दें कि कुछ ही दिनों पहले दोनों देशों के बीच फिर से सीधी उड़ानें शुरू हुईं.  इस दिशा में इंडिगो एयरलाइंस की कोलकाता से ग्वांगझू के लिए फ्लाइट पहला कदम रही. इसके साथ ही भारत और चीन ने इसे संबंधों में बड़ी उपलब्धि बताया.

पीएम मोदी ने SCO सम्मेलन में लिया था हिस्सा

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने भी चीन के तियानजिन शहर में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन में हिस्सा लिया था. जो कि उनकी कई सालों बाद चीन यात्रा थी. इस दौरान पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की.

शी जिनपिंग ने पीएम मोदी से की थी ये अपील

बात दें कि मुलाकात के दौरान शी जिनपिंग ने भारत-चीन संबंधों को ड्रैगन और हाथी के साथ आने का उदाहरण बताते हुए दोनों देशों से आपसी विश्वास और सहयोग बढ़ाने की अपील की. ऐसे में दोनों देशों के बीच यह बातचीत तनाव कम करने और एशिया में स्थिरता लाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है.

 इसे भी पढ़ें :- दक्षिण कोरिया पहुंचे ट्रंप, व्यापार मुद्दों पर अलग-अलग बैठकों में ली और जिनपिंग के साथ करेंगे वार्ता

Latest News

आज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिनी छत्तीसगढ़ प्रवास: मुरिया दरबार में होंगी शामिल

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय प्रवास के तहत आज छत्तीसगढ़ जाएंगी. दो दिनी प्रवास पर राष्ट्रपति रायपुर...

More Articles Like This