सोमालिया से जा रहे मालवाहक जहाज में लगी आग, कच्छ के समुद्र में जलकर हुआ राख

Must Read

Gujarat : वर्तमान में गुजरात के पोबंदर में एक जहाज में आग लगने की घटना सामने आई है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पोरबंदर सुभाषनगर जेट्टी पर लंगर डाले एक जहाज में आग लग गई. बता दें कि जहाज में आग उस समय लगी जब जहाज समंदर में पानी के बीच में था. मीडिया रिपोर्ट ने जानकारी दी कि जामनगर स्थित एचआरएम एंड संस के इस जहाज में चावल और चीनी लदी हुई थी. बताया जा रहा है कि आग लगते ही मौके पर तीन दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं. बता दें कि जहाज पर चावल लदा होने के कारण आग विकराल हो गई, इसलिए जहाज को समुद्र के बीच में खींच लिया गया. यह जहाज सोमालिया के बोसासो जा रहा था.

हादसे में हुआ भारी नुकसान

बता दें कि आग लगने के कारण भारी नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि आग इतनी विकराल थी कि काफी दूर तक धुएं का गुबार छा गया. फिलहाल इतनी भीषण लगी कैसे इसके बारे में कोई स्‍पष्‍ट जानकारी अभी तक नही दी गई है. पोरबंदर माल वाहक जहाज में चीनी लदे होने के कारण आगे तेजी से भड़क गई. ऐसे में एजेंसियों को मौका नहीं मिल पाया. बता दें कि इस हादसे में चीनी और चावल आग में स्वाहा हो गए.

इसे भी पढ़ें :- मुंबई: ‘आर स्टूडियो’ में शख्स ने 15-20 बच्चों को बनाया बंधक, दी ये धमकी, मचा हड़कंप

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This