DGP ने दिया इस्तीफा, गृह मंत्रालय ने भी जताई थी आपत्ति, जानें IPS को अचानक क्यों देना पडा त्यागपत्र?

Must Read

Ranchi: झारखंड में पद से हटाए जाने से पहले ही DGP अनुराग गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है. सरकार ने बुधवार को उनका इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है और नई नियुक्ति तक उन्हें पद पर बने रहने को कहा है. उन्होंने CM आवास पहुंचकर अपना त्यागपत्र सौंपा. इस्तीफे की वजहों के बारे में अब तक पता नहीं चल पाया है. गुप्ता ने मंगलवार की देर शाम त्यागपत्र दिया. सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर इस संबंध में कोई वक्तव्य या सूचना नहीं दी गई है.

नए DGP की नियुक्ति पर उच्चस्तरीय विमर्श तेज

राज्य में नए DGP की नियुक्ति पर उच्चस्तरीय विमर्श तेज हो गया है. सीनियर IPS प्रशांत सिंह और दूसरे MS भाटिया में से किसी एक का नाम संभावित DGP के तौर पर सामने आ रहा है. अनुराग गुप्ता 1990 बैच के IPS हैं, जिन्हें वर्ष 2022 में पुलिस महानिदेशक (DG) के रैंक में प्रमोशन मिली थी. इसके बाद वह DG ट्रेनिंग बनाए गए थे. झारखंड सरकार ने 26 जुलाई 2024 को उन्हें प्रभारी DGP नियुक्त किया था.

विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें उनके पद से हटाया

चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें उनके पद से हटा दिया था. चुनाव प्रक्रिया समाप्त होते ही 28 नवंबर 2024 को हेमंत सोरेन सरकार ने उन्हें फिर से प्रभारी DGP के रूप में तैनात किया. अखिल भारतीय सेवाओं की नियमावली के अनुसार अनुराग गुप्ता को 30 अप्रैल 2025 को 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त होना था, लेकिन इसके पहले राज्य सरकार ने DGP नियुक्ति के लिए एक नई नियमावली लागू की.

फरवरी 2027 तक था कार्यकाल

नई नियमावली के तहत 2 फरवरी 2025 को अनुराग गुप्ता को दो वर्ष के लिए नियमित DGP के पद पर नियुक्त किया गया. इस नई नियमावली के अनुसार उनका कार्यकाल फरवरी 2027 तक था. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस पर आपत्ति जताई थी और राज्य सरकार को दो बार पत्र लिखकर अनुराग गुप्ता को पद से हटाने को कहा था. केंद्रीय गृह मंत्रालय की आपत्ति को दरकिनार करते हुए राज्य सरकार ने अपनी नियमावली का हवाला देकर पद पर तैनात रखा.

लगातार होती रही हटाए जाने की चर्चा

UPSC ने भी DGP के रूप में उनकी नियुक्ति को उचित नहीं माना था. अनुराग गुप्ता के पास पूर्व में ACB और CID DG का प्रभार भी था. सितंबर माह में सरकार ने उनसे ACB का प्रभार वापस ले लिया, जिसके बाद से उन्हें हटाए जाने की चर्चा लगातार होती रही.

इसे भी पढ़ें. Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान, जानिए राशिफल

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This