G20 Summit में शामिल नहीं होंगे डोनाल्‍ड ट्रंप, क्‍या है अमेरिकी राष्‍ट्रपति के साउथ अफ्रीका न जाने की वजह?

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

G20 Summit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने G-20 समिट को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्‍होंने इस महीने के आखिर में साउथ अफ्रीका में होने वाले G-20 समिट में शामिल होने से इंकार कर दिया गया है. अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने मियामी में अमेरिका बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मैं नहीं जा रहा हूं. साउथ अफ्रीका में जी-20 की मीटिंग है. साउथ अफ्रीका को अब जी ग्रुप में रहना ही नहीं चाहिए क्योंकि वहां जो कुछ हो रहा है, वह बहुत बुरा है. मैंने उनसे कह दिया कि मैं नहीं जा रहा. मैं वहां हमारे देश का प्रतिनिधित्व नहीं करूंगा. वह वहां होना ही नहीं चाहिए.’

भारत ने 2023 में की थी मेजबानी

बता दें कि साउथ अफ्रीका ने 1 दिसंबर 2024 को G-20 की साल भर की अध्यक्षता संभाली है.  22 से 23 नवंबर तक जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका जी-20 के नेताओं की मीटिंग की मेजबानी करेगा. यह पहली बार है जब G-20 समिट अफ्रीकी जमीन पर हो रहा है. भारत ने दिसंबर 2022 से नवंबर 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता की थी और सितंबर 2023 में नई दिल्ली में 18वें जी-20 समिट की मेजबानी की. उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भारत आए थे.

जी-20 में 19 देश हैं, जिसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल है. इसके अलावा यूरोपीय संघ और अफ्रीकी संघ भी इसमें हैं. बता दें कि भारत की अध्यक्षता में ही अफ्रीकी संघ को दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के इस ग्रुप में स्थायी सदस्य बनाया गया था.

ट्रंप ने ममदानी को कहा ‘कम्युनिस्ट‘

इसी बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने न्यूयॉर्क सिटी के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी को ‘कम्युनिस्ट’ कहकर निशाना साधा. ट्रंप ने कहा कि मियामी पीढ़ियों से उन लोगों का ठिकाना रहा है जो साउथ अफ्रीका में कम्युनिस्ट जुल्म से भागकर आए हैं. साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि देखिए साउथ अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में क्या हो रहा है. दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में क्या हो रहा है, वो देखिए.’

इसे भी पढें:-Bihar Assembly Election: बिहार में पहले चरण की वोटिंग शुरू, पीएम मोदी ने पहली बार मतदान कर रहे युवाओं को दी बधाई

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This