भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने PM Modi से की मुलाकात, ‘NAMO’ नाम की जर्सी की भेंट

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IND Women squad: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतने के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने सभी प्लेयर्स को उनके शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी. साथ ही उनके अनुभव के बारे में भी बातचीत की. इस दौरान भारतीय टीम ने पीएम मोदी को नमो नाम की जर्सी भी भेंट की.

पीएम मोदी ने हरमनप्रीत कौर से किया ये प्रश्‍न

टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के बाद यहां के तक के सफर को लेकर बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कई उतार-चढ़ाव का जिक्र किया, जिसे लेकर पीएम मोदी ने हरमनप्रीत कौर से सवाल किया कि आपके मन में कब ये भाव आया कि हमारे साथ ही ऐसा क्यों हो रहा है और बार-बार हो रहा है. इसके बावजूद इतने आत्मविश्वास के साथ सभी को साथ लेकर चलना कुछ तो कारण है.

हमने अपनी मेंटल स्ट्रेंथ पर किया काम: कौर

पीएम मोदी के सवाल पर हरमनप्रीत कौर ने कहा कि इसमें सभी टीम मेंबर्स को श्रेय जाता है, क्योंकि सभी को ये विश्वास था कि हर टूर्नामेंट में हम लगातार सुधार करते जा रहे थे. पिछले 2 वर्षो में हमने अपनी मेंटल स्ट्रेंथ पर काफी काम किया है, क्योंकि जो हो गया था वो बीत चुका है और उसको हम बदल नहीं सकते हैं. ऐसे में हमको वर्तमान में रहना सीखना होगा और हमारे कोचेस ने इसको लेकर हमें सही राह दिखाई है.

दीप्ति शर्मा से उनके टैटू को लेकर पीएम मोदी ने पूछा सवाल

वहीं, भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी और वनडे वर्ल्ड कप 2025 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीतने वाली दीप्ति शर्मा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके हाथ में बने हनुमान जी टैटू के बारे में भी सवाल पूछा कि इसमें वह आपको किस तरह से मदद करते हैं, जिसपर दीप्ति ने कहा कि मुझे खुद से उनपर विश्वास रहता है, क्योंकि जब भी कुछ परेशानी आती है तो मैं उनका नाम लेती हूं और उस परेशानी से बाहर आ जाती हूं मुझे उनपर इतना विश्वास है.

भारत ने साउथ अफ्रीका को दी मात

बता दें कि भारतीय टीम ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में नवी मुंबई के मैदान पर साउथ अफ्रीका की महिला टीम को 52 रनों से मात देने के साथ इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के लिए दीप्ति शर्मा और शैफाली वर्मा का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन देखने को मिला था.

इसे भी पढें:-60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से जुड़े तार, कंपनी के चार पूर्व कर्मचारियों को समन जारी

Latest News

11 February 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

11 February 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This