Earthquake: जापान में शक्तिशाली भूकंप, 6.7 रही तीव्रता, सुनामी का अलर्ट, हजारों घरों को खाली करने का आदेश

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

तोक्यो: जापान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां उत्तरी जापान के तट पर रविवार को बेहद शक्तिशाली भूकंप आया है. भूकंप के तेज झटकों से धरती हिल उठी. इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.  यह जानकारी जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने दी. जेएमए ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई और भूकंप का केंद्र इवाते प्रांत के तट पर समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था.

सुनामी की चेतावनी जारी

इतने तेज भूकंप के बाद जापान में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. उत्तरी तटीय क्षेत्र में समुद्र में एक मीटर तक सुनामी की लहरें उठने की आशंका व्यक्त की गई है. जापानी मीडिया के मुताबिक, रविवार शाम को तट पर आए 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद इवाते में सुनामी की चेतावनी जारी की गई.

जानकारी के मुताबिक, इवाते प्रांत के ओफुनाटो शहर में तटीय क्षेत्रों के 2,825 घरों को खाली करने का आदेश दिया गया है. इसके साथ ही इन घरों में रहने वाले 6,138 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश जारी किया है.

जापान में सुनामी संबंधी चेतावनी में 1 मीटर तक की लहरों की आशंका है. वहीं मोरियोका शहर और इवाते के याहाबा कस्बे के साथ-साथ पड़ोसी मियागी प्रान्त के वाकुया कस्बे में इस भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज किसे मिलेगा धन लाभ, किसके बनेंगे रुके काम? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी...

More Articles Like This