रिटायर्ड कर्नल ने राफेल पर पाकिस्तान के झूठे दावों की उड़ाई धज्जियां, कहा- ‘एजुकेशन सिस्टम कमजोर…’

Must Read

Indian Army : पहलगाम हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत द्वारा पाकिस्‍तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के कर्नल (रिटायर्ड) शैलेंद्र सिंह ने सात राफेल गिराए जाने के पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा के दावों की ऐसी धज्जियां उड़ाई हैं कि पाक एक्सपर्ट कुछ नहीं बोल सके. इसके साथ ही पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप को पाकिस्तान का दोस्त मानने से भी इनकार कर दिया. बता दें कि इस पर भी कर्नल शैलेंद्र सिंह ने कमर चीमा की बोलती बंद कर दी.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बातचीत के दौरान कमर चीमा ने कर्नल शैलेंद्र सिंह से भारत और अमेरिका की डिफेंस डील पर राफेल का जिक्र छेड़ दिया. ऐसे में कमर चीमा ने पूछा कि ‘113 यूएस इंजन फाइटर जेट तेजस के लिए आ रहे हैं. उन्‍होंने ये भी कहा कि पहले भी ये डील हुई थी, लेकिन तब अमेरिका ने ये जेट्स आपको नहीं दिए थे. इस दौरान अब कहा जा रहा है कि 2027 से 2032 तक उम्मीद है कि ये इंजन भारत तक पहुंच जाएंगे. ऐसे में अब भारत के सामने मसला ये है कि जो इंडिया के मिग-21 फाइटर जेट्स थे वो रिटायर हो गए हैं. जानकारी देते हुए बता दें कि हाल ही में भारत पाकिस्‍तान के बीच हुए जंग में भारत के जहाज गिराए, राफेल बड़े जेट थे, तो सवाल ये है कि क्या भारत सरकार किसी दबाव में है.

क्या अमेरिका भारत को देगा इंजन?

ऐसे में हम आपको याद दिला दें कि इंडियन एयर चीफ ने ये कहा था कि हमसे ये आरएंडडी करवा लेते हैं, लेकिन हमें चीजें देते नहीं हैं और जब ये चीजें हम तक आती हैं तब तक नई चीजें मार्केट में आ चुकी होती हैं. ऐसे में आप क्‍या सोचते है कि इंडियन एयरफोर्स अंडर प्रेशर है क्योंकि पहले इंजन नहीं मिले, मिग-21 रिटायर हो गए कुछ जेट्स शॉट हो गए, तो आपका इस बारे में क्या सोचना है और क्या आपको लगता है कि अमेरिका इस बार इंजन भारत को देगा?

मुंगेरी लाल के हसीन सपने– कर्नल

जानकारी के मुताबिक कमर चीमा के इस सवाल पर कर्नल शैलेंद्र सिंह ने उनकी जमकर लताड़ लगाई, इसके साथ ही इसे मुंगेरी लाल के हसीन सपने बताया. उन्‍होंने ये भी कहा कि आपका फेवरेट टॉपिर राफेल है तो पहले इस पर ही बात कर लेते हैं. ऐसे में उन्होंने कहा कि एक वाइल्ड गेस कर दीजिए राफेल के बारे में कि आपने क्या गिराया था. राफेल का टायर गिराया, राफेल का ट्यूब पंक्चर कराया कि क्या किया?

कर्नल ने चीमा पर कसा तंज

इसके साथ ही उनके सवालों का जवाब देते हुए कमर चीमा ने कहा कि ‘भठिंडा, गलियोटा में एक-एक राफेल गिरे थे और दो और जगह भी गिरे थे, उन्‍होंने ये भी कहा कि इनकी नॉटिकल लॉकेशन भी मैं बता सकता हूं. चार राफेल गिराए थे और एक मिग-29, एक सुखोई-30 और हेरोन यूएवी ड्रोन था.’ ऐसे में कर्नल ने इस पर भी तंज कसा और कहा कि टोटल भी बता दीजिए क्योंकि पाकिस्तान का एजुकेशन सिस्टम थोड़ा कमजोर है तो आप थोड़ा अच्छे से कैलकुलेट कर लीजिए.

कमर चीमा के दावे को कर्नल ने झूठा साबित किया

जानकारी के मुताबिक, कर्नल शैलेंद्र सिंह ने कहा कि ‘कमर चीमा आपने मुझे एक बार राफेल के तीन टेल नंबर भी गिनवाए थे और साथ ही दावा भी किया था कि ये उन राफेल एयरक्राफ्ट के टेल नंबर हैं, जिन्‍हें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्‍तान में गिराया था. लेकिन मैंने आपके ये दावे भी झूठे साबित कर दिए. मैंने प्रूफ कर दिया कि एक इंटरनेशनल एक्सरसाइज में वो तीनों टेल नंबर उड़ते हुए दिखाई दिए, वो भी दूसरे देश में. ऐसे में उन्‍होंने कहा कि अगर भारत में होते तो आप बोल देते कि झूठ बोल दिया. वो तो एक तीसरे देश में थे जहां पर एक्सरसाइज चल रही थी.’

पाकिस्तान में सेना के इशारों पर नाचने वाली सरकार

उनके इस बात पर कर्नल शैलेंद्र सिंह ने कमर चीमा को सलाह दी कि वह अमेरिकी मेक्सार कंपनी से सैटेलाइट इमेज मंगवा लें. इसके साथ ही मैक्सार कंपनी सैटेलाइट इमेज बेचती है. उनका कहना है कि पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान में सेना के इशारों पर नाचने वाली सरकार है. ‘पाकिस्तान में रिमोट कंट्रोल गवर्मेंट है और उसकर रिमोट सेना के पास है. अगर ऐसा नहीं होता तो आर्मी चीफ आसिम मुनीर क्यों गए अमेरिका में रेयर अर्थ मटीरियल बेचने के लिए. ट्रंप के साथ लंच पर मुनीर क्यों गया. उन्‍होंने ये भी कहा कि आजादी से अब तक का आप अपना इतिहास देख लो कि क्या वहां डेमोक्रेटिकली इलेक्टेड प्राइम मिनिस्टर सरकार में पांच साल जिंदा रह पाया है या नहीं.’

इसे भी पढ़ें :- भारतीय कारीगरों के लिए GST 2.0 बड़ा वरदान, उत्पादों की बढ़ी बिक्री

Latest News

सऊदी में 20 और बांग्लादेशियों पर लटकी मौत की तलवार, दो को पहले ही मिल चुकी है सजा-ए-मौत

Saudi Arabia Bangladesh Execution: बांग्लादेश के एक कपल को जिस तरह मक्का मस्जिद में अनैतिक आचरण के लिए सऊदी...

More Articles Like This