भारत पर लगे टैरिफ को कम करेगा अमेरिका! डोनाल्‍ड ट्रंप ने दिए संकेत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Tariffs on India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ टैरिफ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्‍होंने मंगलवार को संकेत दिया कि जल्‍द ही भारत पर लगाए गए ऊंचे आयात शुल्क को घटाया जा सकता है. उनका प्रशासन भारत के साथ एक फेयर ट्रेड डील को अंतिम रूप देने के बेहद करीब है.

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भी ट्रंप ने कहा, ”रूसी तेल के कारण भारत पर टैरिफ बहुत ज्यादा हैं, लेकिन अब भारत ने रूस से तेल खरीद में काफी कमी की है. हम जल्द उचित समय पर टैरिफ कम करेंगे.

अमेरिका ने भारत पर लगाया 50 प्रतिशत का टैरिफ

अमेरिकी राष्‍ट्रपति का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में यूएस ने भारत से आने वाले कुछ उत्पादों पर शुल्क 25% से बढ़ाकर 50% कर दिया था और इसके पीछे की वजह भारत की ओर से रूस से जारी तेल आयात बताया गया था, जबकि भारत हमेशा यह कहता रहा है कि वह अपने ऊर्जा सुरक्षा हितों के तहत ही निर्णय लेता है.

भारत और रूस के तेल व्यापार पर ट्रंप की टिप्पणी

डोनाल्‍ड ट्रंप का दावा है कि भारत ने अब रूस से तेल की खरीद में उल्लेखनीय कमी की है. हालांकि, भारत सरकार ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि उसकी नीति राष्ट्रीय हितों के अनुरूप ऊर्जा खरीद पर आधारित है. वहीं, इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूस से तेल व्यापार रोकने का आश्वासन मिला है पर भारत ने ऐसे किसी बातचीत की पुष्टि नहीं की थी.

दोनों देशों के लिए लाभदायक होगा नया समझौता

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने अपने एक बयान में कहा था कि बीते दशकों में अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते हमेशा एकतरफा रहे, जिससे अमेरिकी कंपनियों को नुकसान हुआ. अब उनका प्रशासन एक ऐसा समझौता तैयार कर रहा है जो दोनों देशों के हितों को समान रूप से संतुलित करेगा.” उन्होंने कहा कि ”हम भारत के साथ ऐसा नया समझौता कर रहे हैं जो पहले से बिल्कुल अलग होगा और दोनों देशों के लिए लाभदायक भी साबित होगा.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This