Delhi Blast: देश के कई हिस्सों में धमाके करने वाले थे आतंकी, इस वजह से फेल हो गया उनका प्लान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Red Fort Blast: दिल्ली बम ब्लास्ट कांड में एक के बाद एक नया खुलासा हो रहा है. दिल्ली और हरियाणा पुलिस की संयुक्त जांच में लाल किले के पास हुए विस्फोट की साजिश के पीछे डॉक्टरों की आड़ में चल रहा आतंक का बड़ा खेल सामने आया है. मुख्य आरोपी डॉ. मुजम्मिल, डॉ. आदिल, उमर और शाहीन ने मिलकर करीब 20 लाख रुपये कैश जुटाए थे, जो उमर को सौंपे गए थे. इन पैसों से गुरुग्राम, नूंह और आसपास के इलाकों से 20 क्विंटल से ज्यादा NPK उर्वरक यानी कि नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम खरीदा गया, जिसकी कीमत 3 लाख रुपये थी. इस उर्वरक से IED बनाने की योजना थी. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, उमर और डॉ. मुजम्मिल के बीच पैसों को लेकर विवाद भी हुआ था.

इन जगहों पर भी थी बम ब्लास्ट की प्लानिंग

रिपोर्ट्स के अनुसार, उमर ने सिग्नल ऐप पर दो-चार सदस्यों वाला एक ग्रुप बनाया था, जिसमें साजिश की बातें होती थीं. उमर के पास आई-20 कार थी, जो विस्फोटक से लैस की गई थी. इसके अलावा लाल रंग की इको स्पोर्ट और दो अन्य कारें भी विस्फोटक से तैयार होने वाली थीं. हर जगह ब्लास्ट के लिए पुरानी सेकंड हैंड कारों का इंतजाम किया गया था. हरियाणा पुलिस सूत्रों ने बताया कि डॉक्टरी की आड़ में आतंक का खेल खेलने वाले इन आरोपियों की बम ब्लास्ट की बहुत बड़ी प्लानिंग थी. सिर्फ दिल्ली ही नहीं, अयोध्या, प्रयागराज सहित कई जगहों पर ब्लास्ट किया जाना था. दो-दो के ग्रुप में आठ आतंकियों को तैयार किया गया था.

उमर ही चला रहा था विस्फोट में इस्तेमाल हुई कार को

ब्लास्ट की तारीख तय नहीं हो पाई थी कि इससे पहले ही डॉक्टर मुजम्मिल सहित कई आतंकी डॉक्टरों की गिरफ्तारी हो गई. यदि जम्मू-कश्मीर पुलिस के जरिए इस यूनिवर्सिटी और डॉक्टरों की साजिश का खुलासा न होता, तो देश के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ 4 से 5 ब्लास्ट करने की योजना थी. मालूम हो कि लाल किला विस्फोट स्थल से एकत्र किए गए नमूनों के DNA परीक्षण से पुष्टि हुई है कि डॉ. उमर नबी  ही उस कार को चला रहा था, जिसमें विस्फोट हुआ था. गुरुवार को पुलिस सूत्रों ने बताया कि उमर की मां के DNA जांइनच के नतीजे इस बात की पुष्टि करते हैं कि वास्तव में उमर ही विस्फोट में इस्तेमाल कार चला रहा था.

विस्फोट में 12 लोगों की हुई मौत

मालूम हो कि बीते सोमवार की देर शाम दिल्ली में लालकिला के पास आई-20 कार में जबरदस्त विस्फोट की घटना हुई है. इस विस्फोट में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है और 20 से अधिक लोग घायल है. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This