भारत ने अपने समर्थन को दोहराया, यूक्रेन-रूस के बीच जल्द खत्म हो विवाद, शांति बनाने की भी अपील

Must Read

Washington: भारत ने यूक्रेन और रूस के बीच विवाद को जल्द खत्म करने और पक्की शांति बनाने के लिए अपने समर्थन को दोहराया है. अमेरिका के पीस प्लान पर चर्चा के बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा से फोन पर बातचीत की. एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी  जानकारी दी. बताया कि उन्होंने यूक्रेन के विदेश मंत्री से रविवार को फोन पर रूस के साथ चल रहे संघर्ष के ताजा घटनाक्रम पर चर्चा की.

यूक्रेन विवाद पर ब्रीफिंग के लिए धन्यवाद

एस जयशंकर ने X पर एक पोस्ट में कहा कि कल शाम यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा के साथ फोन पर बातचीत हुई. यूक्रेन विवाद से जुड़े हालिया विकास पर उनकी ब्रीफिंग के लिए धन्यवाद. दोनों देशों के  मंत्रियों ने इससे पहले नवंबर में कनाडा में आयोजित जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक में आउटरीच सेशन के दौरान मुलाकात की थी. यहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय कोऑपरेशन, यूक्रेन में शांति का रास्ता और लड़ाई के मैदान के हालात पर बात की थी.

ड्राफ्ट में रूस का योगदान

भारत शुरुआत से ही दोनों देशों के बीच बातचीत के माध्यम से विवादों को सुलझाने और कुशल रणनीति के जरिए समझौता करने की वकालत करता रहा है. वहीं अमेरिकी के पीस प्लान में आए ताजा अपडेट में विदेश सचिव मार्को रुबियो ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि भले ही इस ड्राफ्ट को अमेरिका ने तैयार किया है लेकिन इसमें रूस का योगदान है.

हमारे इतिहास के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है यूक्रेन

यही कारण है कि इस ड्राफ्ट में उन सभी शर्तों को शामिल किया गया है, जिन्हें मानने से यूक्रेन हमेशा से ही इनकार करता रहा है. दूसरी ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन हमारे इतिहास के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है. अमेरिका कीव पर एक ऐसे प्लान पर विचार करने के लिए दबाव डाल रहा है जिसे यूक्रेन में कई लोग मॉस्को के हितों की ओर झुका हुआ मानते हैं.

समझौते को मानने के लिए 27 नवंबर तक का समय

वहीं अमेरिका ने जेलेंस्की को इस समझौते को मानने के लिए 27 नवंबर तक का समय दिया है. यूक्रेन को पीस प्लान के ड्राफ्ट पर अपनी राय देनी होगी. वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ड्राफ्ट को दोनों देशों के बीच समझौते के लिए एक संभावित आधार बताया है.

इसे भी पढ़ें. Flipkart ब्लैक फ्राइडे सेल 2025: 5 स्मार्टफोन डील्स जो आपको नहीं करनी चाहिए मिस

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This