Bihar Crime: रोहतास में युवक ने पत्नी और पिता की हत्या की, खुद को भी गोली मार जान दी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Crime: बिहार से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. एक युवक ने पत्नी और पिता की हत्या करने के बाद खुद के भी गोली मारकर जीवन से नाता तोड़ लिया. सनसनी फैलाने वाली यह घटना रोहतास जिले के भानस थाना क्षेत्र अंतर्गत डिहरा गांव में सोमवार की देर रात हुई. देर रात एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है. पूरा गांव शोक के सागर में डूब गया. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुटी हैं.

घटना के समय भयवश घर में छिप गए परिवार के सदस्य

बताया जा रहा है कि डिहरा गांव निवासी अमित सिंह ने सोमवार की देर रात पारिवारिक विवाद से तंग आकर पहले अपनी पत्नी नीतू देवी को गोली मारी, फिर बीच बचाव करने आए पिता शालिग्राम सिंह को भी गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया. अमित सिंह का आक्रामक रूप को देख परिवार के अन्य सदस्य घर में हीं छुप गए, इसके बाद अमित सिंह ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर लिया.

पत्नी से विवाद के बीच अमित ने पत्नी और पिता को मारी गोली

बताया जाता है कि अमित सिंह काफी दिनों से घरेलू विवाद को लेकर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था. देर रात भी करीब एक बजे किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ, इसके बाद अमित सिंह ने अन्य परिजनों के सामने ही पत्नी एवं पिता की हत्या कर खुद्खुशी कर ली. हालांकि, अमित सिंह के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की बात भी सामने आई है.

एएसपी अंकित कुमार ने बताया

घटना के संबंध में बिक्रमगंज एएसपी अंकित कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह भानस थाने को डिहरा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों के हत्या की सूचना मिली. पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर एफएसएल टीम के माध्यम से साक्ष्य जुटाए हैं और अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. एएसपी ने बताया कि मृतकों की पहचान अमित सिंह, शालिग्राम सिंह एवं नीतू देवी के रूप में हुई है. अमित सिंह परिजनों द्वारा अमित सिंह के मानसिक तौर पर परेशान होने की बात बताई गई है. फिलहांल, घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

गोरखपुर में Bharat Express के CMD उपेंद्र राय का भव्य स्वागत, जनसमर्थन से गूंजा शहर

बाबा गोरखनाथ की पावन धरती गोरखपुर में भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय (Upendrra Rai) का भव्य और उत्साहपूर्ण...

More Articles Like This