हिज्बुल्ला कमांडर के जनाजे में जनसैलाब व तनाव देख फ्रांस चिंतित, इजराइली स्ट्राइक में मारा गया था तबातबाई

Must Read

Lebanon: इजराइल ने रविवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में हिज्बुल्लाह के सीनियर कमांडर हेथम अली तबातबाई को मार गिराया गया था. वहीं अगले दिन सोमवार को लेबनान में हजारों लोग चरमपंथी संगठन हिज्बुल्ला के शीर्ष सैन्य कमांडर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए. फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इस हमले और संभावित तनाव को लेकर गहरी चिंता जताई है.

लीडरशिप के सबसे बड़े खात्मे में से एक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारियों ने इसे पिछले साल की लड़ाई के बाद ग्रुप के लीडरशिप के सबसे बड़े खात्मे में से एक बताया है. हालांकि हिजबुल्लाह ने रिपोर्ट किए गए हमले या अपने स्टेटस के बारे में तुरंत कोई जानकारी या टिप्पणी जारी नहीं की है. हिज्बुल्ला के शीर्ष कमांडर हेथम अली तबातबाई की अंतिम यात्रा में उसके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी.

पहली बार लेबनान की राजधानी पर हमला

तबातबाई और हिज्बुल्ला के दो अन्य सदस्यों को बेरूत के दक्षिण में उस कब्रिस्तान में दफनाया गया, जहां संगठन के लड़ाकों को पारंपरिक रूप से दफनाया जाता है. इजराइल ने जून के बाद पहली बार रविवार को लेबनान की राजधानी पर हमला किया था और दावा कहा था कि उसने तबातबाई को मार गिराया है. इजराइली सेना ने उसे हिज्बुल्लाह का चीफ ऑफ स्टाफ बताया.

हमले में पांच लोगों की मौत और 28 घायल

इजराइल ने ईरान समर्थित इस समूह को चेतावनी दी कि वह फिर से हथियारबंद न हो. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रविवार के हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हुए हैं. फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इस हमले और संभावित तनाव को लेकर गहरी चिंता जताई. दक्षिणी लेबनान पर इजराइली हवाई हमलों में हाल के हफ्तों में तेजी आई हैजबकि इजराइल और अमेरिका लेबनान पर हिज्बुल्ला को निरस्त्र करने का दबाव बना रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. अखिलेश यादव ने लिया बड़ा संकल्प, केदारेश्वर महादेव मंदिर निर्माण के बाद करेंगे प्रमुख शिवालयों के दर्शन

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This