अफगानिस्तान और श्रीलंका भारत के हुए फैन, बोले- एक ही दिल है, कितनी बार जीतोगे Dear India

Must Read

Afghanistan and Sri Lanka : एक बार फिर भारत ने पड़ोसी देशों के संकट में अपनी मानवीय प्रतिबद्धता को दोहराया है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों में भारत ने अफगानिस्तान को 73 टन जरूरी चिकित्सा और राहत सामग्री भेजी है, इसके साथ ही श्रीलंका में भारी बारिश और बाढ़ से परेशान लोगों के लिए भारतीय वायुसेना का सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान राहत सामग्री लेकर कोलंबो पहुंचा. जानकारी के मुताबिक, दोनों अभियानों में भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति और मानवीय सहायता की परंपरा स्पष्ट झलक रही है. ऐसे में अफगानिस्तान और श्रीलंका के लोग भारत की तारीफ करते नहीं थक रहे. तारीफ करते हुए अफगानिस्तान के एक नागिरक ने लिखा कि “एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे डियर इंडिया..?

भारत ने अफगानिस्तान को भेजी राहत सामग्री

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार भारत ने अफगानिस्तान के लिए 73 टन राहत सामग्री भेजी. बता दें कि इसमें जीवन रक्षक दवाएं, कोविड-19 वैक्सीन, एंटी-वायरल दवाएं के साथ सर्जिकल उपकरण, अस्पतालों के लिए जरूरी दवाइयां और अन्य चिकित्सा सामग्री शामिल है. मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि विशेष रूप से यह मदद काबुल और कंधार के अस्पतालों के लिए भेजी गई है, क्‍योंकि यहां स्वास्थ्य सेवाएं पहले से ही कमजोर हैं. ऐसे में विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह सहायता अफगानिस्तान के लोगों के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता का हिस्सा है. बता दें कि तालिबान शासन के बावजूद भारत ने हमेशा यह स्पष्ट किया है कि उसकी मदद सीधे अफगान जनता के लिए है, न कि किसी राजनीतिक समूह के लिए.

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भारत ने बढ़ाया हाथ

इसके साथ ही पिछले कुछ दिनों में श्रीलंका में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं. इतना ही नही बल्कि बाढ़ के कारण कई इलाकों में घर डूब गए जि‍सके कारण लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं. हालात को देखते हुए भारत ने तुरंत प्रतिक्रिया दी. इसके साथ ही भारतीय वायुसेना के सी-130जे विमान ने कोलंबो पहुंचकर 15 टन से अधिक राहत सामग्री सौंपी. बता दें कि इसमें टेंट, तारपोलीन शीट्स, कंबल, हाईजीन किट, पानी शुद्ध करने की गोलियां, सोलर लैंप और अन्य जरूरी सामान शामिल हैं.

पड़ोसियों के सुख-दुख में हमेशा साथ देता है भारत

ऐसे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि “भारत अपने पड़ोसियों के दुख-दर्द में हमेशा साथ खड़ा रहा है. चाहे भूकंप हो, सुनामी हो या बाढ़, भारत ने हमेशा सबसे पहले मदद पहुंचाई है.” प्राप्‍त जानकारी के अनुसार भारत का श्रीलंका के साथ विशेष संबंध हैं और 2022 के आर्थिक संकट के दौरान भी भारत ने 4 बिलियन डॉलर से अधिक की मदद की थी. जानकारी कके मुताबिक, जब दुनिया के बड़े देश अपनी सीमाओं में व्यस्त हैं, तब भारत बिना शर्त और बिना भेदभाव के मानवीय मदद पहुंचा रहा है.

  इसे भी पढ़ें :- जेलेंस्की को बडा झटका, खास कार्यालय प्रमुख ने दिया इस्तीफा, गहरे राजनीतिक संकट में पहुंच गया यूक्रेन

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This