‘आठ युद्ध सुलझा चुके हैं और…’, रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

Must Read

Russia Ukraine War : काफी लंबे समय से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. वॉशिंगटन में कैबिनेट बैठक से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह संघर्ष एक बेहद कठिन स्थिति है जिसे हल करना आसान नहीं होगा. ऐसे में ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि वे पहले आठ युद्ध सुलझा चुके हैं और यह नौवां हो सकता है, उन्‍होंने ये भी कहा कि इसे खत्म करने के लिए उनकी टीम रूस में बातचीत कर रही है.

ट्रंप का कहना है कि “हम इस युद्ध को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. जानकारी देते हुए उन्‍होंने ये भी बताया वर्तमान में उनके लोग रूस में हैं, यह देखने के लिए कि क्या हम इसे सुलझा सकते हैं. लेकिन यह आसान नहीं है. इस युद्ध को देखते हुए उनका कहना है कि हालात बहुत गड़बड़ हैं.” बता दें कि ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की आयरलैंड के दौरे पर हैं. ऐसे में इस शांति वार्ता को लेकर जेलेंस्की ने भी हल्की उम्मीद जताई और कहा कि हाल में तेज हुई बातचीत और अमेरिका की रुचि ने सकारात्मक संकेत दिए हैं.

शांति वार्ता की बातचीत पर जताई उम्मीद- जेलेंस्की

इस मामले को लेकर जेलेंस्की ने कहा कि “शांति वार्ता की बातचीत में कुछ तेजी आयी है ऐसे में थोड़ी-सी उम्मीद जताई सकती है और साथ ही इसमें अमेरिकी पक्ष की रुचि भी दिख रही है. इससे स्‍पष्‍ट रूप से देखा सकता है कि अमेरिका किसी भी तरह की कूटनीतिक वार्ता से पीछे नहीं हट रहा है, जो कि हमारे लिए अच्छा संकेत है.”

बातचीत के लायक भी नही बचेगा पक्ष

इसके साथ ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोपीय देशों को कड़ी चेतावनी दी और कहा कि यदि यूरोप रूस के खिलाफ युद्ध छेड़ने की कोशिश करता है तो उसे वो ऐसी हार का सामना करने पड़ेगा कि रूस को बातचीत करने लायक कोई पक्ष ही नहीं बचेगा. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पुतिन का यह बयान उस समय आया है जब यूरोप और नाटो देशों की ओर से यूक्रेन को सैन्य समर्थन लगातार बढ़ रहा है. हालांकि 2025 में रूस ने पहले की तुलना में तेज प्रगति की है, लेकिन वह अब भी पूरे यूक्रेन पर कब्जा करने में नाकाम रहा है.

इसे भी पढ़ें :- अमेरिकी सेना वेनेज़ुएला के भीतर करेगी स्ट्राइक, ट्रंप की घोषणा से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में मची हलचल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This