Shani Dev Aur Yamraj: शास्त्रों में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है. कहा जाता है कि शनिदेव लोगों को उनके कर्मो के अनुसार, फल और दंड प्रदान करते हैं. बता दें कि शनिवार का दिन शनि देव का होता है. इस दिन विधि-विधान से शनि की पूजा और व्रत किया जाता है. मान्यता है कि इस दिन पूजा और व्रत करने शनि देव बहुत प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं.
वहीं यमराज को मृत्यु का देवता माना जाता है, लेकिन देखा जाए तो यमराज और शनि देव दोनों अक्सर काले कपडे ही धारण करते है. ऐसे में लोगों के के मन में तरह तरह के सवाल उत्पन्न होते है, तो चलिए आज इससे जुडे सभी सवालों के बारे में जानते है.
इंसान के कर्मो का फल देते है शानि और यम देव
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि देव और यमराज दोनों ही भगवान सूर्य के पुत्र है. ऐसे में इन दोनों देवताओं को ‘परम न्यायाधीश’ की जिम्मेदारी मिली हैं, यही वजह है कि एक ओर जहां शनि देव इंसान के जीते जी उसके अच्छे-बुरे कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं, वहीं यमराज मृत्यु के बाद उसके कर्मों का फल देते हैं.
काले कपड़े धारण करने की वजह
न्याय करने के लिए निष्पक्ष और कठोर होने की आवश्यकता होती है. काला रंग इसी कठोरता और बेदाग निष्पक्षता का प्रतीक माना गया है. काले रंग पर कोई और रंग नहीं चढ़ सकता. इसी तरह से न्याय करते समय कोई पक्षपात या बदलाव नहीं किया जाता. जज और सारे वकील इसी को प्रतीक मानते हुए न्याय की लड़ाई लड़ते हैं और फैसला सुनाते हैं.
काले रंग का महत्व
वहीं, यदि किसी व्यक्ति के कुंडली में शनि कमजोर या अशुभ स्थिति में होता है, तो उसे काले और नीले रंग के कपड़े न पहनने की सलाह दी जाती है. वहीं, जिन लोगों के कुडंली में शनि मजबूत और शुभ होता है, वो लोग अक्सर सफल वकील या जज के पद पर पहुंचते हैं और इसलिए उनके जीवन में काले रंग का बहुत महत्व होता है.
इसे भी पढें:-Mulberry Health Benefits: शहतूत से होने वाले फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, जानिए इसके 10 कमाल के गुण

