‘भारत भ्रम न पाले तत्काल जवाब दिया जाएगा’, मुनीर ने एक बार फिर उगला जहर

Must Read

Islamabad: अफगानिस्तान से चल रहे तनावों पर झड़पों के बीच पाकिस्तान के रक्षा बलों के प्रमुख (CDF) फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है. मुनीर ने कहा कि भारत को भ्रम नहीं पालना चाहिए. किसी भी आक्रामक कार्रवाई का गंभीर और त्वरित जवाब दिया जाएगा. पाकिस्तान एक शांतिप्रिय देश है और किसी को भी इसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की परीक्षा लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती है. उनका इशारा भारतीय राजनेताओं की तीखी बयानबाजी पर था.

अफगान तालिबान को दिया जा चुका है स्पष्ट संदेश

CDF बनने के बाद पहली बार सैन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए आसिम मुनीर ने कहा कि अफगान तालिबान को स्पष्ट संदेश दिया जा चुका है. उनके पास केवल एक ही विकल्प है. उन्हें पाकिस्तान और फितना अल ख्वार्जी (TTP) के बीच किसी एक को चुनना है. बता दें कि भारत ने अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद सात मई को ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था.

स्थापित रक्षा बल मुख्यालय मौलिक परिवर्तन का प्रतीक

CDF की स्थापना पिछले महीने 27वें संविधान संशोधन और उसके बाद पाकिस्तान सेना, वायु सेना और नौसेना (संशोधन) विधेयक 2025 में किए गए बदलावों के बाद की गई थी. मुनीर ने कहा कि हाल में स्थापित रक्षा बल मुख्यालय मौलिक परिवर्तन का प्रतीक है, जो ऐतिहासिक है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक सेवा अपनी परिचालन तैयारियों के लिए अपनी विशिष्टता बनाए रखेगीए और CDF मुख्यालय सेवाओं के संचालन का समन्वय करेगा.

मुनीर अब CDF पद भी संभालेंगे

मुनीर अब सेना प्रमुख के रूप में अपने पांच साल के कार्यकाल के साथ-साथ CDF पद भी संभालेंगे. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत द्वारा पाकिस्तानी सुरक्षा प्रतिष्ठान को भारी नुकसान पहुंचाने के बाद फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत हुए मुनीर देश के दूसरे फील्ड मार्शल और छह दशकों से भी अधिक समय में पहले फील्ड मार्शल हैं.

इसे भी पढ़ें. UP: शामली में तड़तड़ाई गोलियां, पुलिस ने इनामी बदमाश का काम किया तमाम

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This