‘एक गलती की तो मौत तय’! किर्क की हत्या के बाद मस्क ने किया खुलासा, बोले-मैंने जिंदगी को बदल दिया

Must Read

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी दक्षिणपंथी एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की हत्या का सबसे गहरा असर दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क पर पड़ा है. मस्क ने खुद इसका खुलासा किया. उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा कि चार्ली किर्क की हत्या ने उनकी जिंदगी को हार्डकोर मोड में बदल दिया है. बता दें कि चार्ली किर्क ने सोशल मीडिया पर जश्न मनाने वालों की निंदा भी की थी. उन्होंने हत्या का ऑनलाइन जश्न मनाना बुरा बताया था.

निश्चित रूप से स्थिति की गंभीरता का एहसास हुआ

द केटी मिलर पॉडकास्ट पर एलन मस्क से पूछा गया कि क्या चार्ली किर्क की हत्या ने उनके काम करने के तरीके को बदल दिया है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि इससे निश्चित रूप से स्थिति की गंभीरता का एहसास हुआ है, जहां जीवन बेहद कठिन हो गया है. एक गलती की तो मौत तय है. एलन मस्क ने यह भी बताया कि इन दिनों विशेष रूप से चार्ली कर्क की हत्या के मद्देनजर, सुरक्षा संबंधी गंभीर मुद्दे हैं. इसी वजह से वह आजकल सार्वजनिक रूप से कम दिख रहे हैं.

एक सभा को संबोधित कर रहे थे चार्ली किर्क

बता दें कि चार्ली किर्क की 10 सितंबर 2025 को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. टर्निंग पॉइंट यूएसए के संस्थापक किर्क के गर्दन में गोली मारी गई थी. किर्क यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक सभा को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान 22 वर्षीय टायलर रॉबिन्सन ने एक छत से गोली चलाई थी. रॉबिन्सन पर हत्या का आरोप है. दोषी पाए जाने पर उसे फायरिंग स्क्वाड द्वारा मौत की सजा सुनाई जा सकती है.

सोशल मीडिया पर जश्न मनाने वालों की निंदा

चार्ली किर्क की हत्या के बाद 21 सितंबर को एलन मस्क ने एरिजोना में किर्क की स्मृति सभा में भाग लिया. जहां उन्होंने इस रूढ़िवादी हस्ती को एक सशक्त वक्ता के रूप में वर्णित किया. मस्क ने गोलीबारी को लेकर सोशल मीडिया पर जश्न मनाने वालों की निंदा की थी. उन्होंने हत्या का ऑनलाइन जश्न मनाना बुरा बताया और हमले की प्रशंसा करने वालों पर निर्दयी हत्या का समर्थन करने का आरोप लगाया.

पीढ़ी का दिग्गज शहीद

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने किर्क की हत्या को लेकर कहा था कि किर्क की हिंसक रूप से हत्या इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने स्वतंत्रता और न्याय के लिए, ईश्वर और देश के लिए, तर्क और सामान्य ज्ञान के लिए आवाज उठाई थी. उन्होंने 31 वर्षीय किर्क की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपनी पीढ़ी का दिग्गज बताते हुए शहीद कहा था.

इसे भी पढ़ें. अरुणाचल प्रदेश में भीषण हादसा: गहरी खाई में गिरा ट्रक, 22 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This