दक्षिण अफ्रीका ने फर्जी वीजा के साथ पकड़े गए 16 बांग्लादेशी नागरिकों को देश से निकाला, एयरलाइन पर भी लगाया जुर्माना

Must Read

South Africa: दक्षिण अफ्रीका ने घुसपैठियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है. दक्षिण अफ्रीका ने फर्जी वीजा के साथ देश में आए 16 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित करने का फैसला किया है. इसके साथ ही अवैध प्रवासियों को लाने वाली विमानन कंपनी पर प्रत्येक प्रवासी के लिए 15-15 हजार रैंड का जुर्माना भी लगाया जाएगा.  अधिकारियों के मुताबिक ये बांग्लादेशी नागरिक इथियोपियन एयरलाइंस की उड़ान से ओआर टैम्बो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे.

कार्यवाहक आयुक्त जेन थुपाना ने की पुष्टि

बीएमए (सीमा प्रबंधन प्राधिकरण) की कार्यवाहक आयुक्त जेन थुपाना ने पुष्टि की. उन्होंने बताया कि यह मानव तस्करी, अनियमित प्रवासन और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत उठाया जाने वाला कदम है. बीएमए द्वारा यात्रियों के विवरण का विश्लेषण किए जाने के बाद उन्हें रोका गया, जिसमें उनकी गतिविधियों को संदिग्ध पाया गया था.

पड़ोसी देशों में जाने का प्रयास करते हैं

प्रारंभिक जांच में मानव तस्करी गिरोहों द्वारा आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली कार्यप्रणाली का पता चला, जिसमें व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका से होकर पड़ोसी देशों में जाने का प्रयास करते हैं और बाद में दक्षिण अफ्रीका में फिर से प्रवेश करते हैं. बांग्लादेश के तीनों पुरुष नागरिकों को फर्जी वीजा के साथ पकड़ा गया. कुछ लोग पासपोर्ट जांच क्षेत्र में दक्षिण अफ्रीकी यात्रियों के बीच घुलने की कोशिश कर रहे थे, जिससे प्राधिकारियों को उन पर संदेह हुआ.

कतार से अलग कर दिया गया

इन व्यक्तियों को कतार से अलग कर दिया गया और आगे की जांच के लिए बीएमए सीमा कानून प्रवर्तन कार्यालय को सौंप दिया गया. उनके दस्तावेज फर्जी पाए गए. थुपाना ने कहा कि अवैध प्रवासियों को लाने वाली विमानन कंपनी पर प्रत्येक प्रवासी के लिए 15-15 हजार रैंड का जुर्माना लगाया जाएगा.

अवैध तरीके से आते हैं लोग

दक्षिण अफ्रीका में लंबे समय से यह चिंता बनी हुई है कि बांग्लादेश, भारत और पाकिस्तान जैसे देशों से लोग अवैध तरीके से आते हैं. इसमें स्थानीय एजेंट होम अफेयर्स विभाग के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर नकली दस्तावेज बनवाते हैं, यहां तक कि दक्षिण अफ्रीकी पासपोर्ट भी. कुछ अफ्रीकी देशों जैसे सोमालिया और इथियोपिया से भी ऐसे मामले सामने आते हैं.

इसे भी पढ़ें. BJP प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन समारोह: CM योगी बोले- प्रदेश को सरकार व संगठन मिलकर बढ़ाएंगे आगे

Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This