US: चीनी अरबपति सैंकड़ों बच्चों का बन गया पिता, प्रेमिका ने 300 से अधिक बेटों का किया दावा, भड़का अमेरिका

Must Read

Washington: चीन के गेमिंग उद्योग के अरबपति शू बो अमेरिका में सरोगेसी के जरिए 100 से अधिक बच्चों का पिता बन चुका है. वह खुद को खुले तौर पर चीन का पहला पिता होने का दावा करता है. उसका दावा है कि वह केवल बड़ा परिवार नहीं बल्कि एक वंश साम्राज्य तैयार करना चाहता है. बता दें कि चीन में सरोगेसी पूरी तरह गैरकानूनी है. इसी कारण शू बो ने अमेरिका की सरोगेसी एजेंसियों का सहारा लिया.

वह 100 नहीं बल्कि 300 से अधिक बच्चों का पिता

उधर, शू बो की पूर्व प्रेमिका तांग जिंग ने दावा किया है कि वह 100 नहीं बल्कि 300 से अधिक बच्चों का पिता है. दोनों के बीच दो बेटियों की कस्टडी और पैसों को लेकर कानूनी लड़ाई चल रही है. 2023 में शू बो ने कहा था कि वह कम से कम 50 हाई क्वालिटी बेटे चाहता है. उसका मानना है कि लड़के लड़कियों से बेहतर होते हैं और वही उसके व्यापार व तथाकथित वंश साम्राज्य को आगे बढ़ाएंगे.

बयान के बाद दुनियाभर में तीखी आलोचना

इस बयान के बाद उसे दुनियाभर में तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा और उस पर लैंगिक भेदभाव फैलाने के आरोप लगे. रिपोर्टों के अनुसार उसके अधिकतर बच्चे कैलिफोर्निया के इरविन शहर में एक बड़े आवासीय परिसर में रहते हैं, जहां उनकी देखभाल के लिए नैनियां और स्टाफ नियुक्त हैं. शू बो ने लिखा कि ज्यादा बच्चे होने से हर समस्या हल हो जाती है. यहां तक कल्पना की कि उसके बच्चों की शादी एलन मस्क के बच्चों से होनी चाहिए.

एलन मस्क के बच्चों से होते देखना चाहता है अपने बच्चों की शादी

सोशल मीडिया पर शू बो से जुड़े अकाउंट्स से यह दावा सामने आया कि वह अपने बच्चों की शादी एलन मस्क के बच्चों से होते देखना चाहता है. इस बयान ने लोगों को और भड़का दिया और इसे अहंकार व अमानवीय सोच का प्रतीक बताया गया. वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि यह मामला केवल एक अमीर व्यक्ति की निजी पसंद नहीं बल्कि कानून से बचने की प्रवृत्ति, लैंगिक भेदभाव, बच्चों को प्रोजेक्ट की तरह देखने की सोच को उजागर करता है. शू बो का वंश प्रयोग अब एक वैश्विक बहस बन चुका है, जहां सवाल यह है कि क्या पैसा इंसानी रिश्तों पर हक़ जता सकता है.

इसे भी पढ़ें. विजय दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने शहीद वीर जवानों को किया नमन

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This