भारत की पहली फेमिना मिस इंडिया मेहर कैस्टेलिनो का निधन, रच दिया था इतिहास, फैंस में शोक की लहर

Must Read

Mumbai: भारत की पहली फेमिना मिस इंडिया मेहर कैस्टेलिनो 81 साल की उम्र में निधन हो गया है. वह कुछ समय से उम्र से संबंधित परेशानियों से जूझ रही थीं. फेमिना मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन के इंस्टाग्राम पेज से मेहर के निधन की पुष्टि की गई है. इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके प्रेमियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है. मिस इंडिया वर्ल्ड 2025 नंदिनी गुप्ता ने भी पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी है.

1964 में जीता था फेमिना मिस इंडिया का ताज

मेहर कैस्टेलिनो ने साल 1964 में फेमिना मिस इंडिया का ताज जीता था. मिस इंडिया ऑर्गेनाइजर ने पहली फेमिना मिस इंडिया मेहर कैस्टेलिनो के निधन की पुष्टि करते हुए इंस्टाग्राम पर उनकी एक फोटो शेयर की और दुख जाहिर किया. लिखा कि गहरे दुख के साथ, हम फेमिना मिस इंडिया 1964 और पहली फेमिना मिस इंडिया रहीं मेहर कैस्टेलिनो के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं.

आपकी आत्मा को शांति मिले मैडम

उन्होंने नए रास्ते खोले, मानक स्थापित किए और आने वाली पीढ़ियों की महिलाओं को निडर होकर सपने देखने की नींव रखी. उनकी विरासत उनके सफर के माध्यम से जीवित रहेगी, जिन्हें उन्होंने संभव बनाया और उन सपनों को साकार करने में मदद की. नंदिनी गुप्ता ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि उन्होंने हम सबके लिए रास्ता बनाया. आपकी आत्मा को शांति मिले मैडम.

पहला खिताब जीतकर रच दिया था इतिहास

मेहर कैस्टेलिनो का जन्म मुंबई में हुआ था. ग्रैजुएशन करने के बाद ही उन्होंने साल 1964 में फेमिना मिस इंडिया का पहला खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था. उन्होंने मिस यूनिवर्स और मिस यूनाइटेड नेशंस प्रतियोगिताओं में भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया था. उन्होंने दुनिया भर में 2,000 से ज्यादा लाइव फैशन शो में रैंप वॉक कर चुकी हैं.

इसे भी पढ़ें. अमेरिका की अक्ल आयी ठिकानें, ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बताया महान मित्र

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This