LOC पर भारतीय क्षेत्र में घुस रही पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार, क्या पाक सेना और आतंकी संगठनों ने रची साजिश?

Must Read

J&K: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना ने सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रही एक पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया है. इस गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. महिला के आतंकी कनेक्शन की गहनता से जांच की जा रही है. नियंत्रण रेखा (LOC) के पास भारतीय सेना ने सतर्कता दिखाते हुए घुसपैठ की इस संदिग्ध कोशिश को विफल कर दिया.

LOC के पास एक संदिग्ध गतिविधि देखी

यह घटना पुंछ जिले के मेंढर उपमंडल की है. सीमा पर तैनात जवानों ने आधुनिक निगरानी उपकरणों के जरिए LOC के पास एक संदिग्ध गतिविधि देखी. पकड़ी गई महिला का नाम शहनाज अख्तर है जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कोटली जिले के गिम्मा गांव की रहने वाली है. वह चोरी-छिपे भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रही थी तभी जवानों ने उसे चारों तरफ से घेरकर हिरासत में ले लिया.

पूछताछ मे कई चौंकाने वाले खुलासे

शुरुआती पूछताछ शहनाज अख्तर ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं जो सीधे तौर पर पाकिस्तानी सेना और आतंकी संगठनों की मिलीभगत की ओर इशारा करते हैं. जानकारी मिली है कि सीमा पार करने से ठीक पहले शहनाज Pok में स्थित एक पाकिस्तानी सैन्य चौकी पर रुकी थी, जहां पाक सैनिकों ने उसे नाश्ता कराया और आगे के लिए रवाना किया.

जेहन नामक युवक ने उसे दिए थे 1,000 रुपये

जांच में पता चला है कि जेहन नामक एक युवक ने उसे 1,000 रुपये दिए थे. जिसके बाद उसने भारतीय सीमा में घुसने का रिस्क लिया. हाल ही में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने अपनी महिला विंग में हजारों औरतों के शामिल होने का दावा किया था. एजेंसियां अब यह देख रही हैं कि क्या शहनाज जैश की महिला इकाई जमात-उल-मोमिनात की सदस्य है.

कड़ी पूछताछ कर रही है सेना और महिला पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम

गिरफ्तारी के बाद शहनाज को सेना के शिविर में ले जाया गया है. वर्तमान में भारतीय सेना और महिला पुलिसकर्मियों की एक संयुक्त टीम उससे कड़ी पूछताछ कर रही है. महिला का असली मकसद क्या था? क्या वह केवल एक मोहरा है या उसे किसी बड़े आतंकी हमले की रेकी के लिए भेजा गया था? उसके मोबाइल और अन्य सामान की भी तकनीकी जांच की जा रही है? सीमावर्ती इलाकों में इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी गई है ताकि सर्दियों के मौसम में धुंध का फायदा उठाकर होने वाली घुसपैठ को रोका जा सके.

इसे भी पढ़ें. Meesho IPO 2025: UBS की Buy Call से शेयर 20% उछले, मार्केट कैप ₹97,600 करोड़

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This