Punjab Crime: दामाद ने गोली मारकर की सास की हत्या, पत्नी ने ऐसे बचाई अपनी जान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Crime: पंजाब से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां आज दोपहर दामाद ने गोली मारकर सास की हत्या कर दी. पत्नी ने कमरे का दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. यह घटना मुंडियां कलां की जीटीबी नगर इलाके में हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश में जुटी हैं.

पति से विवाद के चलते मां के साथ रह रही थी बेटी

जानकारी के अनुसार, महिला पूनम पांडे का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. उनकी बेटी की शादी हो चुकी है और पति के साथ विवाद के चलते वह काफी समय से अपनी मां के पास ही रह रही हैय शनिवार की दोपहर पूनम पांडे अपनी बेटी के साथ घर के बाहर बैठी थी. इसी बीच आरोपी दामाद काले रंग की हुड्डी टीशर्ट पहन कर आया और पहले दो से तीन मिनट उसने दोनों से बातें की. उसके बाद वह कुछ दूरी पर गया और पिस्तौल लोड कर दोबारा आया. उसने आते ही गोली चला दी. पहली गोली उसने पूनम की बेटी पर चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गई और घर के अंदर दाखिल हो गई.

दामाद ने सास के सिर में मारी गोली

इसी दौरान आरोपी ने घर के बाहर बैठी अपनी सास पूनम के सिर में गोली मारी दी, जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गिर गई. आरोपी ने दोबारा घर के अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन पूनम की बेटी ने आरोपी से खुद का बचाव कर दरवाजा बंद कर लिया.

गोली की आवाज सुन मौके पर पहुंचे लोग

गोली और शेर-शराबा सुन आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए तो आरोपी वहां से भाग निकला. लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी. इतने में पिछली गली में रहने वाला पड़ोसी हरविंदर आया तो उसने तुरंत गाड़ी निकाल कर पूनम को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारी

सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी और थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतकों की बेटी से घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए मौके पर जांच-पड़ताल की. इसको बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

एसीपी इंद्रजीत सिंह ने बताया

इस संबंध में एसीपी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पूनम के दामाद ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है. आरोपी अभी फरार है. उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This