PM Modi की बायोपिक ‘मां वंदे’ की शूटिंग शुरू, मलयालम स्टार उन्नी मुकुंदन निभा रहें ‘प्रधानमंत्री’ का किरदार

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Biopic: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित बायोपिक ‘मां वंदे’ की शूटिंग पूजा समारोह के साथ शुरू हो चुकी है. मलयालम स्टार उन्नी मुकुंदन इस फिल्म में पीएम मोदी की मुख्य भूमिका निभाएंगे. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने जानकारी दी.

शूटिंग के पहले दिन के वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए मेकर्स ने जानकारी दी. उन्नी मुकुंदन ने इंस्टाग्राम पर मुहूर्त का वीडियो पोस्ट किया और लिखा, “’मां वंदे’ अब शुरू. एक नया अध्याय शुरू हो रहा है जो उस इंसान की कहानी बताएगा जिसने एक राष्ट्र की किस्मत गढ़ी.”

पीएम मोदी के अटूट दृढ़ संकल्प का जश्न

फिल्म की घोषणा मेकर्स ने सितंबर में पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर की थी. ‘मां वंदे’ पीएम मोदी के अटूट दृढ़ संकल्प का जश्न मनाती फिल्म है. फिल्म का फोकस उनकी मां हीराबेन मोदी के साथ उनके गहरे रिश्ते पर है, जो उनकी जिंदगी की प्रेरणा रही हैं. यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और पीएम मोदी के व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन को प्रामाणिकता से दिखाएगी.

उन्नी मुकुंदन निभाएंगे प्रधानमंत्री की भूमिका

फिल्म में उन्नी मुकुंदन प्रधानमंत्री की भूमिका में नजर आएंगे. मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सफल एक्टर उन्नी ने साल 2011 में आई फिल्म ‘सीडन’ के साथ एक्टिंग में डेब्यू किया था. उन्नी सफल एक्टर के साथ ही फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. साल 2021 में उन्होंने फिल्म ‘मिप्पादियन’ को प्रोड्यूस किया था. एक्टर ‘मल्लू सिंह’, ‘गुरुदान’ और ‘मार्को’ जैसी सफल फिल्मों का हिस्सा रहे हैं.

किसके सिर पर कौन सी जिम्‍मेदारी?

कहानी एक साधारण इंसान के विकास को दर्शाएगी, जो मूल्यों, बलिदान और उद्देश्य से आगे बढ़ा. सिल्वर कास्ट क्रिएशंस बैनर के तहत वीर रेड्डी एम. ने प्रोड्यूस किया है. वहीं, निर्देशक और लेखक क्रांति कुमार सीएच हैं. सिनेमेटोग्राफी की जिम्मेदारी केके सेंथिल कुमार की है. वहीं, संगीत रवि बसरूर का होगा.

टेक्निकल टीम में श्रीकर प्रसाद, प्रोडक्शन डिजाइनर साबू सिरिल और एक्शन डायरेक्टर किंग सोलोमन का नाम शामिल है. यह पैन-इंडिया फिल्म हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगू, मलयालम और अंग्रेजी में रिलीज होगी.

इसे भी पढें:- Gold Silver Price Today: चांदी ने लगाई लंबी छलांग, सोने के नहीं बढ़े भाव, जानिए रेट

Latest News

Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोना-चांदी खरदीना हुआ महंगा, कीमत सुन लगेगा झटका

Gold Silver Price Today: आज धनतेरस का त्योहार है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की...

More Articles Like This