Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ के 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर, ओडिशा में पुलिस के सामने डाले हथियार

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Naxal Surrender: नक्सलवाद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. छत्तीसगढ़ के 22 नक्सलियों ने ओडिशा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. सभी नक्सली एके-47, इंसास सहित कुल नौ हथियारों के साथ सरेंडर करने पहुंचे थे.

नक्सलियों पर एक करोड़ 84 लाख 25 हजार रुपए का था इनाम

इन नक्सलियों पर एक करोड़ 84 लाख 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था. बताया गया है कि सरेंडर करने वाले ये नक्सली कई हिंसक घटनाओं में संलिप्त रहे हैं. बताया जाता है कि ये सभी नक्सली बस्तर संभाग में कई अपराधिक घटनाओं में शामिल रह चुके हैं. इन पर पुलिस ने कई संगीन धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया था.

छत्तीसगढ़ में नक्सली एक के बाद एक कर सरेंडर कर रहे हैं. राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा भी नक्सलियों से आग्रह कर चुके हैं कि वो मुख्यधारा में शामिल हो जाएं. ऐसा न करने पर पुलिस नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देगी.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 से पहले छत्तीसगढ़ सहित देश को नक्सलमुक्त घोषित करने का संकल्प लिया है. इस क्रम में लगातार नक्सलियों का एकाउंटर किया जा रहा है.

Latest News

Sugarcane Price: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा! गन्ने पर 709.50 रुपये प्रति टन अतिरिक्त बोनस, सरकार ने मंजूर किए 603 करोड़ रुपये

Sugarcane Price Tamil Nadu: तमिलनाडु के गन्ना किसानों के लिए दिवाली से पहले अच्छी खबर सामने आई है. राज्य सरकार...

More Articles Like This