‘26 वर्षीय मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर दी जान!’, सुसाइड नोट में सामने आई मौत की मुख्य वजह?

Must Read

Mumbai: कन्नड़ और तमिल टेलीविजन एक्ट्रेस नंदिनी सीएम ने फांसी लगाकर जान दे दी है. बेंगलुरु के आरआर नगर क्षेत्र स्थित एक पेइंग गेस्ट आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में वह फंदे से लटकते हुए मिलीं. महज 26 साल की उम्र में नंदिनी के सुसाइड की खबर ने सबको हैरान कर दिया है. वहीं टीवी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है. नंदिनी ने आत्महत्या के साथ ही एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है.

शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थीं नंदिनी

बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने पेरेंट्स के नाम एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि उन पर शादी के लिए दबाव डाला जा रहा था और वह इसके लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थीं. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह दूसरी समस्याओं के कारण डिप्रेशन से जूझ रही थीं. नंदिनी सीएम अभी महज 26 साल की थीं और इतनी कम उम्र में ही उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस के अनुसार नंदिनी का शव बेंगलुरु के केंगेरी स्थित उनके पीजी कमरे में 29 दिसंबर 2025 की तड़के फांसी के फंदे से लटकी मिली.

अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज

केंगिरी थाने में अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है और पोस्टमॉर्टम के लिए शव को नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है. जांच अधिकारियों को कमरे से हस्तलिखित नोट मिला है, जिसमें उन्होंने मानसिक तनाव, अवसाद और शादी तथा सरकारी नौकरी से जुड़े दबाव का उल्लेख किया है. फिलहाल पुलिस परिवारजनों और करीबी परिचितों के बयान दर्ज कर रही है और मौत के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

सरकारी नौकरी की पेशकश

मिली जानकारी के मुताबिक पिता की मृत्यु के बाद उन्हें सहानुभूतिपूर्ण आधार पर सरकारी नौकरी की पेशकश हुई थी, जिसे उन्होंने ठुकराकर अभिनय जारी रखने का फैसला किया, जिसको लेकर घर में मतभेद होने की बात सामने आई है. नंदिनी सीएम कन्नडा और तमिल टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही थी. वह जीवा हूवागिदे, संघर्ष और गौरी जैसे सीरियलों में नजर आ चुकी थी.

इसे भी पढ़ें. अल्मोड़ा में हादसाः खाई में गिरी बस, कम से कम सात लोगों की मौत, कई घायल

Latest News

Gold Silver Price Today: धनतेरस से पहले धड़ाम से गिरे सोने-चांदी के भाव, जानिए रेट

Gold Silver Price Today: धनतेरस का त्योहार आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने...

More Articles Like This