भारत में विरोध के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान IPL से बाहर, धार्मिक संगठनों ने चलाया था कैंपेन

Must Read

New Delhi: भारत में विरोध के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर कर दिया है. KKR ने रिलीज़ करने की पुष्टि कर दी है. फ्रेंचाइज़ी ने यह फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI और IPL गवर्निंग काउंसिल के निर्देशों के बाद लिया है. दरअसल, बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसा के बाद भारत में कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने IPL में मुस्तफिजुर रहमान को KKR  द्वारा खरीदे जाने के फैसले की आलोचना की थी और उनके लीग में मौका न देने का कैंपेन भी चलाया जा रहा है.

फ्रेंचाइज़ी ने खिलाड़ी को टीम से कर दिया मुक्त

KKR की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि BCCI/IPL जो टूर्नामेंट का नियामक है, ने टीम को सीज़न शुरू होने से पहले मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज़ करने के निर्देश दिए थे. इस आदेश के बाद सभी औपचारिक प्रक्रियाओं और आपसी बातचीत को पूरा करते हुए फ्रेंचाइज़ी ने खिलाड़ी को टीम से मुक्त कर दिया. फ्रेंचाइज़ी ने यह भी स्पष्ट किया है कि IPL के नियमों के तहत कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्तफिजुर के स्थान पर एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी उपलब्ध कराया जाएगा.

रिप्लेसमेंट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं

हालांकि इस रिप्लेसमेंट को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है और संबंधित विवरण उचित समय पर घोषित किए जाएंगे. IPL 2026 के लिए हुई नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ में खरीदा था. बांग्लादेश में हाल ही में मैमनसिंह जिले में एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले दीपू चंद्र दास को भीड़ ने ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला, जबकि दीपू चंद्र दास को निर्दोष पाया गया था.

बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा पर सवाल

कुछ दिनों बाद राजबाड़ी के पंग्शा सब-डिस्ट्रिक्ट में कालीमोहर यूनियन के होसेंडांगा गांव में एक और हिंदू युवक की लिंचिंग कर दी गई और इन घटनाओं से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं. भारत-बांग्लादेश रिश्तों में काफी गिरावट आई है. 30 साल के मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश के शीर्ष तेज गेंदबाज हैं और दुनियाभर की लीग में खेलते हैं. वह IPL में 2016 से खेल रहे हैं. पूर्व में वह सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और CSK के लिए खेल चुके हैं. इस दौरान 60 मैचों में 65 विकेट ले चुके हैं.

इसे भी पढ़ें. बांग्लादेश: एक और हिंदू की हत्या, इलाज के दौरान खोकन चंद्र दास की हुई मौत, भीड़ ने लगाई थी आग

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This