Yemen Political Crisis: यमन के पीएम ने दिया इस्तीफा, जाने कौन बना नया प्रधानमंत्री

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Yemen Political Crisis: एक बार फिर यमन में राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिल रही है. यमन के प्रधानमंत्री सलेम बिन ब्रिक ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पीएम सलेम बिन ब्रिक का इस्तीफा सऊदी समर्थित प्रेसिडेंशियल लीडरशिप काउंसिल (PLC) ने स्वीकार कर लिया है.

दरअसल, यमन में जारी राजनीतिक और सुरक्षा तनाव के बीच सलेम ने औपचारिक रूप से अपने पद से इस्तीफा सौंपा, जिसे मंजूर कर लिया गया. यही नहीं सलेम के इस्तीफे के बाद नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति भी हो गई. विदेश मंत्री शाय्या मोहसिन जिंदानी को यमन का नया पीएम बनाया गया है.

जिंदानी करेंगे मंत्रिमंडल का गठन

गुरुवार को राज्य समाचार एजेंसी सबा के मुताबिक, सलेम के इस्तीफे के बाद जिंदानी को अगले मंत्रिमंडल के गठन के लिए नामित किया गया. इस इस्तीफे के पीछे की वजह हाल के महीनों में यमन सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के बीच बढ़ता तनाव बताया रहा है.

UAE ने कई क्षेत्रों पर किया था कब्जा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) समर्थित अलगाववादी समूह, दक्षिणी संक्रमणकालीन परिषद ने दिसंबर में दक्षिणी और पूर्वी यमन के कई क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया और सऊदी अरब सीमा के निकट तक पहुंच गया. इसे सऊदी अरब अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानता था. हालांकि, बाद में सऊदी समर्थित लड़ाकों ने काफी हद तक इन क्षेत्रों से कब्जों को हटवाया.

मालूम हो कि भू-राजनीति से लेकर तेल उत्पादन तक के कई अन्य मुद्दों पर तीखे मतभेद भी दोनों खाड़ी शक्तियों के बीच तनाव का कारण रहे हैं. सऊदी अरब और यूएई ने इससे पहले यमन के गृहयुद्ध में ईरान समर्थित हौथियों से लड़ने वाले गठबंधन में एक साथ काम किया था. इस दौरान बहुत खतरनाक मानवीय संकट उत्पन्न हुआ था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This