इंडोनेशिया में भारतीय नौसेना की एंट्री से पाकिस्तान को झटका!, मुस्लिम देश पर डाल रहा था डोरे

Must Read

New Delhi: पाकिस्तान मुस्लिम देश इंडोनेशिया पर डोरे डाल रहा था, इसी बीच अब वहां भारतीय नौसेना पहुंच गई है. भारतीय नौसेना व तटरक्षक बल के समुद्री जहाजों ने वहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. तीन दिन की इस यात्रा के दौरान भारतीय और इंडोनेशियाई नौसेनाओं के बीच कई तरह की गतिविधियां हुईं. दोनों देशों के नौसैनिकों ने आपस में बातचीत की. एक-दूसरे की कार्यप्रणाली को समझा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और खेलकूद के जरिए दोस्ती को नई ऊंचाइयां दी गई.

आपसी रिश्तों को आगे बढ़ाना था मकसद

यहां भारत के इन समुद्री जहाजों की यात्रा ने दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूती दी. इस यात्रा के अंतर्गत भारतीय नौसेना का प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन हाल ही में इंडोनेशिया के बेलावन बंदरगाह पहुंचा था. इस दौरे का मकसद भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री सहयोग को और मजबूत करना और आपसी रिश्तों को आगे बढ़ाना था. देश के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि नौसेना के इस स्क्वाड्रन में आईएनएस तीर, शार्दुल, सुजाता शामिल रहे. वहीं भारतीय तटरक्षक बल का समुद्री जहाज आईसीजीएस सारथी इस यात्रा में शामिल रहा.

क्षेत्रीय हितों जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श

प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के वरिष्ठ अधिकारी कैप्टन टीजो के. जोसेफ ने यहां इंडोनेशियाई नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की. इस दौरान समुद्री सुरक्षा, सहयोग और क्षेत्रीय हितों जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ. इंडोनेशिया में एक विशेष स्वागत समारोह भी रखा गया, जिसमें इंडोनेशियाई नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी और भारत के वाणिज्य दूतावास के प्रतिनिधि भी शामिल हुए.

दोनों देशों के नौसैनिकों ने साथ मिलकर खेले कई खेल

यह मौका आपसी समझ और भरोसे को और गहरा करने का रहा. भारतीय नौसेना के ट्रेनी अधिकारियों को इंडोनेशियाई नौसेना की सुविधाएं दिखाई गईं ताकि वे वहां के कामकाज को करीब से समझ सकें. इसके अलावा दोनों देशों के नौसैनिकों ने साथ मिलकर कई खेल खेले और योग भी किया, जिससे आपसी तालमेल और भाईचारा और मजबूत हुआ.

आज भी कर्जे की रोटी खा रहा है पाकिस्तान

भारत-पाकिस्तान पड़ोसी देश हैं, ऐसे में उनके आस-पास के इलाके में काफी कुछ एक ही हैं. भारत जहां अपनी सकारात्मक सोच के जरिये अपने देश को दुनिया की बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में शामिल कर चुका है, वहीं पाकिस्तान आज भी कर्जे की रोटी खा रहा है. उसे जानकर झटका लगेगा कि वो जिस मुस्लिम देश पर डोरे डाल रहा था, वह भारतीय नौसेना पहुंच गई है.

इसे भी पढ़ें. US में चार भारतीयों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पत्नी और तीन रिश्तेदारों को उतारा था मौत के घाट

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This