MP: ग्वालियर में हादसा, ट्रक ने कार में मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gwalior Accident: मध्यप्रदेश से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां ग्वालियर में घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी. भिंड रोड हाईवे पर बंटू ढाबा के सामने हुए इस दुर्घटना में कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं.

कार सवार चार लोगों की मौके पर हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे और भिंड जिले के निवासी बताए जा रहे हैं. परिवार भिंड से ग्वालियर की ओर जा रहा था. सुबह करीब 8 बजे जैसे ही उनकी कार बंटू ढाबा के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया. इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिने हिस्से में झाड़ियों में जा घुसा. घना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने चारों शवों को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह घना कोहरा और तेज रफ्तार बताई जा रही है. दुर्घटना के बाद चालक ट्रक चालक फरार हो गया.पुलिस घटना की जांच करते हुए फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हैं.

Latest News

Crude Oil Price Surge: होर्मुज संकट का असर, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, ब्रेंट 3% चढ़ा

होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है. इससे वैश्विक बाजार के साथ भारत की सप्लाई और अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है.

More Articles Like This