कुछ घंटे गायब रहने के बाद इंस्टाग्राम पर फिर से लौटे Virat Kohli, फैंस हुए खुश

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Virat Kohli: कुछ घंटे गायब रहने के बाद विराट कोहली इंस्टाग्राम पर फिर से लौट आए हैं. उनका इंस्टाग्राम अकाउंट पहले की तरह सार्वजनिक रूप से दिखाई दे रहा है.

डीएक्टिवेट हो गया था Virat Kohli का अकाउंट

विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट शुक्रवार की सुबह डीएक्टिवेट हो गया था. इससे उनके फैंस के बीच अफरा-तफरी मच गई थी. दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एथलीटों में शामिल कोहली का इस तरह सोशल मीडिया से अचानक गायब होना लोगों के लिए चौंकाने वाला था. अकाउंट नजर न आने के कारण सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं.

कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया

विराट कोहली का अकाउंट एक्टिव होने के बाद उनके फैंस खुश हैं. हालांकि, अब तक विराट कोहली, उनकी मैनेजमेंट टीम या इंस्टाग्राम की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अकाउंट जानबूझकर डीएक्टिवेट किया गया था या फिर यह किसी तकनीकी गड़बड़ी का नतीजा था. इसी चुप्पी ने फैंस की चिंता और उत्सुकता दोनों को बढ़ा दिया.

कुछ फैंस ने चिंता जताई

कोहली के अकाउंट के अचानक गायब होने पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ फैंस ने चिंता जताई, तो कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में इंस्टाग्राम के आधिकारिक हैंडल को टैग कर सवाल पूछे. विराट कोहली के इंस्टाग्राम से खुद को गायब करने को लेकर फैंस कई तरह के कयास लगा रहे हैं. फैंस का मानना है कि ये पीआर के लिए सोची समझी योजना के तहत उठाया कदम हो सकता है.

डिजिटल वेलनेस को चर्चा में ला दिया था

विराट कोहली के इंस्टाग्राम से दूर रहने के फैसले ने डिजिटल वेलनेस को चर्चा में ला दिया था. स्मार्टफोन और सोशल मीडिया से भरी रोजमर्रा की जिंदगी के जमाने में, चौबीसों घंटे कनेक्टिविटी को आम बात माना जा रहा है. क्षमता और संपर्क के लिए अपने डिजिटल डिवाइस पर हम जितना भरोसा करते हैं, उतना ही लंबे समय तक स्क्रीन पर रहना मेंटल क्लैरिटी, भावनात्मक स्थिरता और स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है. विशेषज्ञों की भाषा में इसे डिजिटल ओवरलोड भी कहा जाता है. इस वजह से मानसिक स्थिरता और दिमाग को रिसेट करने के साथ ही किसी खास चीज पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भी लोग डिजिटल ब्रेक ले रहे हैं. हालांकि, अब विराट कोहली का अकाउंट वापस आ चुका है, लेकिन उसके अचानक गायब होने की वजह अब भी रहस्य बनी हुई है, जिससे फैंस अब भी जवाब का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- पूर्व भारतीय क्रिकेटर गिरफ्तार, नशे में तीन कारों को मारी थी टक्कर, मानव तस्करी से चर्चा में आया था नाम!

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This