गाजा में युद्ध विराम का उल्लंघन! इजराइली हमलों में 24 फिलिस्तीनियों की मौत, मरीजों को रफाह सीमा पर रोका

Must Read

Israel-Gaza War: गाजा में इजराइली हमलों में 24 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है. मारे गए लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं. संघर्षविराम के दौरान इजराइल ने गाजा पट्टी में रातभर हमला किया. फिलीस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि यह हमले संघर्ष विराम लागू होने के बाद सबसे घातक घटनाओं में से एक हैं. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मृतकों में सात बच्चे शामिल हैं जबकि 38 लोग घायल हुए हैं.

मरीजों को रफाह के रास्ते बाहर जाने से रोका

उधर, फिलीस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि इजराइल ने बुधवार को मरीजों को रफाह के रास्ते बाहर जाने से रोक दिया. इजराइली सेना ने दावा किया कि उसके सैनिकों पर गोलीबारी के बाद जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुआ. यह हिंसा ऐसे समय हुई है, जब अमेरिका की मध्यस्थता से हुए समझौते के तहत गाजा और मिस्र के बीच रफाह सीमा चौकी को आंशिक रूप से फिर से खोला गया था.

संघर्ष विराम के उल्लंघन का आरोप

इजराइल और हमास एक-दूसरे पर संघर्ष विराम के उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र और मानवीय संगठनों ने चेतावनी दी है कि गाजा में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं और बड़ी संख्या में लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता और सुरक्षित आवागमन की जरूरत है. इजराइल ने कहा कि उसकी कार्रवाई में तीन शीर्ष चरमपंथी और कुछ ऐसे लोग मारे गए जो उसकी सेना के लिए खतरा पैदा कर रहे थे.

युद्ध विराम का बार बार उल्लंघन

घातक इजराइली हमलों ने 10 अक्टूबर से लागू युद्ध विराम का बार बार उल्लंघन किया है. फलस्तीनी नागरिकों की बढ़ती मौतों के बीच गाजा के लोगों का कहना है कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है मानो युद्ध थमा ही नहीं है. अस्पताल से जुड़े सूत्रों के अनुसार बुधवार को मारे गए फलस्तीनियों में पांच बच्चे, सात महिलाएं और ड्यूटी पर तैनात एक पैरामेडिक शामिल है.

इसे भी पढ़ें. फिर बढ़ेगी ठिठुरन..! दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, IMD ने जारी किया 5 दिन का अलर्ट

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This