‘डिएगो गार्सिया में अमेरिकी सेना को कभी खतरे में नहीं पड़ने देंगे’, ट्रंप ने PM स्टार्मर को दी चेतावनी

Must Read

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डिएगो गार्सिया को लेकर ब्रिटिश प्रधानमंत्री को चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा कि अगर भविष्य में कोई समझौता टूटता है या अमेरिकी सेना खतरे में पड़ती है तो उन्हें बेस को मिलिट्री तरीके से सुरक्षित और मजबूत करने का अधिकार है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह डिएगो गार्सिया में अमेरिकी मिलिट्री की मौजूदगी को कभी खतरे में नहीं पड़ने देंगे.

सबसे महत्वपूर्ण बेस में से एक है डिएगो गार्सिया

बता दें कि डिएगो गार्सिया विदेशों में सबसे महत्वपूर्ण अमेरिकी सैन्य बेस में से एक है. यह लंबे समय से हिंद महासागर क्षेत्र में ऑपरेशन्स के लिए एक हब के रूप में काम कर रहा है. यह बेस मध्य पूर्व, अफ्रीका और दक्षिण एशिया में अमेरिकी शक्ति प्रदर्शन के लिए केंद्रीय रहा है. यह द्वीप संप्रभुता और शासन से जुड़े अंतरराष्ट्रीय कानूनी और राजनीतिक बहसों के केंद्र में भी रहा है.

अमेरिकी मिलिट्री बेस की जगह

ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा कि मैंने डिएगो गार्सिया द्वीप को लेकर (ब्रिटिश) प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ बातचीत की है. यह एक बड़े अमेरिकी मिलिट्री बेस की जगह है, जो हिंद महासागर के बीच में रणनीतिक रूप से स्थित है और इसलिए संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

अमेरिकी बेस की रणनीतिक भूमिका पर जोर

ट्रंप ने विदेशों में अमेरिकी बेस की रणनीतिक भूमिका पर जोर दिया. उन्होंने लिखा कि पिछले एक साल में हमारे मिलिट्री ऑपरेशन हमारे सैनिकों की ताकत, हमारे उपकरणों की क्षमता और सबसे महत्वपूर्ण बात, हमारे मिलिट्री बेस की रणनीतिक स्थिति के कारण सफल रहे हैं. द्वीप से जुड़े यूनाइटेड किंगडम और मॉरीशस के बीच एक कथित लीज समझौते के बारे में ट्रंप ने कहा कि वह ब्रिटिश प्रधानमंत्री की स्थिति को समझते हैं.

किसी भी जोखिम के बारे में साफ चेतावनी

उन्होंने लिखा कि मैं समझता हूं कि प्रधानमंत्री स्टार्मर ने जो डील की है. कई लोगों के अनुसार ये सबसे अच्छी डील है जो वह कर सकते थे. लेकिन उन्होंने अमेरिकी हितों के लिए भविष्य में किसी भी जोखिम के बारे में साफ चेतावनी दी. ट्रंप ने कहा कि हालांकि अगर भविष्य में कभी भी लीज डील टूट जाती है या कोई भी हमारे बेस पर अमेरिकी ऑपरेशन और सेना को धमकी देता है या खतरे में डालता है तो मैं डिएगो गार्सिया में अमेरिकी मौजूदगी को मिलिट्री तरीके से सुरक्षित करने और मजबूत करने का अधिकार रखता हूं.

अमेरिकी मौजूदगी पर उठाई गई चुनौतियां भी खारिज

ट्रंप ने वहां अमेरिकी मौजूदगी पर उठाई गई चुनौतियों को भी खारिज कर दिया. उन्होंने लिखा कि यह जान लें कि मैं इस तरह के महत्वपूर्ण बेस पर हमारी मौजूदगी को कभी भी झूठे दावों या पर्यावरण के नाम पर बकवास से कमजोर या खतरे में नहीं पड़ने दूंगा.

इसे भी पढ़ें. जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने गुरुद्वारे के बाहर दागीं 5 गोलियां

Latest News

नहीं रहे वरिष्ठ भाजपा नेता विंध्यवासिनी कुमार, डॉ. दिनेश शर्मा ने साझा किया उनका अंतिम वीडियो

Vindhyavasini Kumar Passes Away: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सदस्य विंध्यवासिनी कुमार...

More Articles Like This