पंजाब में बेखौफ हुए बदमाशः गोली मारकर महिला को सुलाई मौत की नींद, तलाश में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Murder In Punjab: पंजाब में अपराधी पूरी तरह से बैखौफ हो गए है. छोटी-मोटी घटनाओं की कौन कहे, वह आएदिन हत्या जैसी संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे है. इसी क्रम में शनिवार की सुबह बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर एक महिला को मौत की नींद सुला दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच-पड़ताल करते हुए बदमाशों की तलाश में जुट गई.

धार्मिक स्थल से लौट रही थी रचना देवी

सनसनी फैलाने वाली यह वारदात होशियापुर के गढ़शंकर गांव महिंदवानी गुजरां में आज सुबह हुई. बताया जा रहा है कि गांव महिंदवानी गुजरां की रहने वाली रचना देवी (62 वर्ष) पत्नी शाम लाल गांव में एक धार्मिक स्थल में माथा टेक कर सुबह करीब 6 बजे वापिस लौट रही थी. जब महिला घर के बाहर गली में पहुंची तो, वहां मौजूद हमलावरों उसको कई गोलियां मार दी. जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

वारदात के बाद फरार हुए बाइक सवार बदमाश

गोली की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, बाइक सवार बदमाश फरार हो गए. तत्काल रचना को सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया.

एएसआई ओंकार सिंह ने बताया

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल से सबूत एकत्र किए. लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली. इस संबंध में पुलिस चौकी बीनेवाल के इंचार्ज एएसआई ओंकार सिंह ने बताया कि शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच करते हुए हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. जल्द की बदमाशों को गिरफ्तार कर हत्या का पर्दाफाश कर दिया जाएगा.

Latest News

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब

केंद्रीय कैबिनेट ने ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) को मंजूरी दे दी है. यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी और मोबाइल उत्पादन, निर्यात, घरेलू विनिर्माण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी.

More Articles Like This