इस्लामाबाद की मस्जिद में विस्फोट: ISIS ने ली विस्फोट की जिम्मेदारी, व्यक्ति ने नमाजियों के बीच खुद को उड़ाया था

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Islamabad Mosque Attack: बीते शुक्रवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान भीषण आत्मघाती हमला हुआ था. एक रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में अब तक मृतकों का आंकड़ा 69 तक पहुंच गया है, जबकि 170 से अधिक घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है.

इस्लामाबाद में हुए इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ISIS ने ली है. यह जानकारी शुक्रवार को SITE इंटेलिजेंस ग्रुप ने दी. यह हमला 2008 में मैरियट होटल बम विस्फोट के बाद इस्लामाबाद में हुआ सबसे घातक हमला है

SITE इंटेलिजेंस ग्रुप के मुताबिक

जिहादी समूहों पर नजर रखने वाले SITE इंटेलिजेंस ग्रुप के मुताबिक, “मंस्जिद के भीतरी द्वार पर पहुंचते ही शहादत की चाह रखने वाले व्यक्ति ने शिया समुदाय के बीच अपनी विस्फोटक जैकेट में विस्फोट कर दिया, जिससे बड़ी संख्या में लोग मारे गए और घायल हुए.”

नमाज के दौरान हुआ था धमाका

यह धमाका शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान हुआ, जब मस्जिद नमाजियों से खचाखच भरी हुई थी. इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी लेने वाले ISIS ने बताया कि एक आतंकवादी ने नमाजियों को निशाना बनाया और विस्फोटक जैकेट में विस्फोट किया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौत और घायल होने को अंजाम दिया.

समाचार एजेंसी एएफपी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि हमलावर को द्वार पर ही रोक दिया गया और उसने खुद को उड़ा लिया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This