भूकंप के झटकों से कांपी भारत के इस पड़ोसी देश की धरती, लगे कई झटके, दहशत में लोग

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Myanmar Earthquake: भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में हाल के दिनों में भूकंप के झटकों के लगने का सिलसिला जारी है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र यानी कि NCS के अनुसार, शनिवार को म्यांमार में एक बार फिर भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी. 3.9 की तीव्रता का भूकंप आया.

बताया जा रहा है कि यह भूकंप 85 किलोमीटर की गहराई पर आया था. NCS ने X पर पोस्ट कर बताया, ‘म्यांमार में 7 फरवरी 2026 को भारतीय समयानुसार 03:01:45 बजे 3.9 तीव्रता का भूकंप आया. यह भूकंप 24.76 एन अक्षांश और 94.74 ई देशांतर पर आया था और इसकी गहराई 85 किमी थी.’ मालूम हो कि म्यांमार में एक के बाद एक लगातार भूकंप आ रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल हैं.

पिछले एक हफ्ते में भूकंप के कई झटके

शुक्रवार को भी म्यांमार में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था. यह भूकंप 96 किलोमीटर की गहराई पर आया था. इससे पहले 2 फरवरी को एक और भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 4.5 थी. यह भूकंप 115 किलोमीटर की गहराई पर आया. वहीं, 3 फरवरी को म्यांमार में 5.3 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए, जो सिर्फ 20 किलोमीटर की गहराई पर था. इस वजह से बाद में अभी भी छोटे-छोटे झटके आने की आशंका बनी हुई है. लगातार आ रहे भूकंप से म्यांमार के लोगों में भय व्याप्त हो गया है. भयवश लोग रातों में चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं.

म्यांमार के कई शहरों, जैसे सागिंग, मांडले, बागो और यंगून में रहने वाले लोग खासतौर पर चिंतित हैं, क्योंकि ये इलाके भूकंप के खतरे वाले जोन में हैं. म्यांमार की आबादी का 46 प्रतिशत हिस्सा इन इलाकों में रहता है. यहां तक कि यंगून, जो फॉल्ट लाइन से थोड़ी दूरी पर स्थित है, वहां घनी आबादी की वजह से खतरा ज्यादा है.

Latest News

तीन जजों की बेंच द्वारा खारिज याचिका दूसरी बेंच में लिस्ट, CJI सूर्यकांत ने रजिस्ट्री की गहन जांच के दिए आदेश

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री के कामकाज को लेकर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने गंभीर नाराजगी...

More Articles Like This