नाइजीरिया में बड़ा हादसाः यात्रियों से भरा बेकाबू ट्रक पलटा, 30 लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nigeria Road Accident: उत्तरी नाइजीरिया से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई हैं. यह हादसा कानो राज्य में हुआ है. इस हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण यात्रियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया और हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दुर्घटना कानो के गेजावा लोकल गवर्नमेंट एरिया के क्वानार बार्डे शहर में हुई है.

ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हुआ हादसा

कानो गवर्नर कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक, ट्र्क कानो के गुजुंगु शहर की ओर यात्रियों और सामान को लेकर जा रहा था. वाहन की गति तेज होने की वजह से ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और ट्रक बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. स्थानीय मीडिया और सरकार ने इसे लापरवाही भरी ड्राइविंग का नतीजा बताया है.

गंभीर बनी हुई है कई घायलों की हालत

इस घटना की पुष्टि कानो राज्य के गवर्नर अब्बा कबीर यूसुफ के प्रवक्ता सुनुसी बटुरे डावाकिन टोफा ने बयान जारी कर की है. बयान में कहा गया कि मृतकों की संख्या 30 से अधिक है, जबकि घायलों की संख्या भी काफी है. कई घायल गंभीर हालत में हैं और उन्हें कानो के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. गवर्नर ने घायलों के इलाज के लिए तत्काल निर्देश दिए हैं.

हादसे को गवर्नर ने बताया त्रासदी

गवर्नर अब्बा कबीर यूसुफ ने इस हादसे को दिलदहला देने वाला बताते हुए त्रासदी कहा है. गवर्नर ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही उन्होंने राज्य के लोगों से ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील भी की. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों, खासकर हैवी वाहनों के ड्राइवरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This