Bus Fire: आग का गोला बनी खड़ी बस, जिंदा जला सो रहा कंडक्टर, घटना की जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bus Fire: दिल्ली से अग्निकांड की खबर सामने आई है. रविवार की देर रात यहां विकासपुरी इलाके में खड़ी एक बस आग का गोला बन गई. इस दुर्घटना में बस कंडक्टर की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

खड़ी बस में सोया था कंडक्टर, देर रात लगी आग

जानकारी के अनुसार, विकाससपुर इलाके में एक बस खड़ी थी. उसके अंदर कंडक्टर सोया था. देर रात किसी कारणवश बस में आग लग गई और आग की ऊंची लपटने उठने लगी. लोगों न इसकी जानकारी पुलिस और फायरब्रिगेड को दी. मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया.

इस रूप में हुई मृत कंडक्टर की पहचान

बस के अंदर कंडक्टर का जला हुआ शव मिला. मृतक की पहचान 25 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है. वह बस के अंदर रात को सोया हुआ था. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि शायद कंडक्टर ने बस के अंदर मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाई होगी, जिससे आग की ये घटना हुई है. आग इतनी भीषण थी कि बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई.

पुलिस के अनुसार

पुलिस के अनुसार, हरियाणा नंबर की यह बस महज 28 दिन पहले ही सड़क पर लाई गई थी. यह प्राइवेट बस है. आग लगने के बाद किसी स्थानीय ने पुलिस और फायर विभाग को इसकी सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इसके बाद सुनील के शव को बस से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है.

Latest News

11 February 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

11 February 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This