दिल्ली: नौ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची बम स्क्वॉड की टीमें

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां सोमवार सुबह शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित 9 स्कूलों को बम से उड़ाने से धमकी मिली. इस धमकी के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसिया तत्काल अलर्ट मोड पर आ गई. स्कूलों में जांच जारी है.

बताया गया है कि यह धमकी भरी कॉल्स सुबह करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच आईं. इस पर संबंधित स्कूलों ने बिना देरी किए दिल्ली पुलिस को मामले की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्कूल परिसरों की गहन तलाशी शुरू की गई.

धमकी को गंभीरता से लेते हुए कई स्कूलों में छात्रों को क्लासरूम से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया. कुछ स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई, जबकि अभिभावकों को भी तुरंत सूचित किया गया.

प्राथमिक जांच में अब तक किसी भी स्कूल परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है. हालांकि, पुलिस इसे फर्जी कॉल मानकर हल्के में नहीं ले रही और हर एंगल से जांच की जा रही है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, धमकी भरी कॉल्स के सोर्स और कॉलर की लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. साइबर यूनिट और टेक्निकल टीम्स को भी जांच में शामिल किया गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This