पत्नी सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, बोले-‘वो मेरे बचपन का प्यार है…?’

Must Read

Mumbai: एक्टर गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर्स के आरोपों पर अब  अपनी चुप्पी तोड़ी है. हाल ही में एएनआई से बातचीत में गोविंदा ने कहा कि मुझ पर यह आरोप कब नहीं लगा? लेकिन जो इल्जाम लगा रहा है वो मेरे बचपन का प्यार है. अब जो प्यार हो रहा है, किसी के सोचने के मुताबिक यह बुढ़ापे का है.

मैंने कभी उनकी तरफ नहीं देखा

एक्टर ने आगे कहा कि मैंने चार सुपरस्टार, मिस यूनिवर्स जैसी हीरोइन के साथ काम किया है. मैंने कभी उनकी तरफ नहीं देखा. एक मेरी हीरोइन ऐसा नहीं कह सकती कि मैंने उन्हें तंग किया. मैं सभी एक्ट्रेसेस को शुक्रिया कहता हूं. मेरी जो फिल्में चली हैं, उसके लिए मैं अपने निर्देशकों, हीरोइनों का आभारी हूं.

मैं नहीं चाहता कि वह डर जाएं

गोविंदा ने कहा कि मैंने कभी किसी हीरोइन के साथ बुरा व्यवहार नहीं किया. अब सुनीता नाम ले रही हैं. इसलिए मैं माफी मांगता हूं, उन नए लोगों से जो मेरे साथ काम कर रहे हैं. मैं नहीं चाहता हूं कि वह डर जाएं. इसके साथ ही गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता के उन दावों को भी खारिज किया, जिसमें नई हीरोइनों को लेकर तंज कसा गया कि वह आगे बढ़ने के लिए गोविंदा के साथ काम करती हैं.

अक्सर सुर्खियों में रहते हैं गोविंदा

बता दें कि एक्टर गोविंदा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. उनका पत्नी सुनीता आहूजा संग रिश्ता हमेशा चर्चा में रहता है. कई बार अफवाहें सामने आई कि इस कपल का तलाक होने जा रहा है. हालांकि सुनीता ने खुद सामने आकर इन अफवाहों को खारिज किया. काम की बात करें तो गोविंदा कुछ अपकमिंग बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं. वह सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान में नजर आ सकते हैं.

इसे भी पढ़ें. Manipur: मणिपुर में फिर तनाव, कई घरों में लगाई आग, पांच दिन के लिए इंटरनेट बंद

Latest News

नशा व्यक्ति ही नहीं, परिवार और राष्ट्र की प्रगति पर भी प्रतिकूल असर डालता हैः ब्रजेश पाठक

लखनऊ: नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति पर भी...

More Articles Like This